ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

कुढ़नी जीत के बाद बोले संजय जायसवाल, नीतीश की गोद में पल रहे माफ़ियों की हुई हार

PATNA : कुढ़नी विधानसभा चुनाव का परिणाम आ गया है। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी केदार गुप्ता ने जदयू के मनोज कुशवाहा को 3649 वोट के अंतर से चुनाव हराया है। इस सीट पर पिछले 5 दिसंबर को म

कुढ़नी जीत के बाद बोले संजय जायसवाल, नीतीश की गोद में पल रहे माफ़ियों की हुई हार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : कुढ़नी विधानसभा चुनाव का परिणाम आ गया है। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी केदार गुप्ता ने जदयू के मनोज कुशवाहा को 3649 वोट के अंतर से चुनाव हराया है। इस सीट पर पिछले 5 दिसंबर को मतदान हुआ था और अब आज मतगणना की गई। हालांकि, मतगणना के दौरान कई बार दोनों प्रत्याशियों के बीच आगे- पीछे का खेल जारी रहा, लेकिन आखिकार इस सीट को भाजपा ने अपने पाले में कर लिया। वहीं, इस जीत के बाद भाजपा में सबसे बड़ी ख़ुशी यह है कि अगस्त महीने में नीतीश कुमार का उनसे अलग होने के बाद पहला चुनाव था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इससे पहले दो अन्य सीटों पर भी उपचुनाव हुए ,लेकिन इस जगह पर महागठबंधन राजद के सिंबल पर चुनाव लड़ जा रहा था। वहीं, इस जीत के बाद भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने भी नीतीश कुमार पर हमला बोला है। 


संजय जायसवाल ने कहा कि, कुढ़नी विधानसभा सीट पर भाजपा कि लड़ाई न सिर्फ 7 दलों वाली महागठबंधन के साथ थी , बल्कि उनके तरफ से भाजपा का वोट काटने के लिए चुनावी मैदान में खड़ा करवाए गए मुकेश सहनी से भी थी। लेकिन, यहां की जनता ने हमपर भरोसा किया।  उन्होंने कहा कि, आज पुरे बिहार को मालूम है कि, नीतीश कुमार का कोई अस्तित्व नहीं रह गया है।  उनके पास अपना कोई वोट बैंक नहीं बचा है, यह एकबार फिर से साबित हो गया है। 


इसके आलवा संजय जायसवाल ने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर भी गहरा तंज किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में जिस तरह नई सरकार के गठन के बाद अपराध बढ़ा है उसी को देखते हुए कुढ़नी की जनता से उनके साथ नहीं जाने का फैसला किया।  बिहार की जनता को मालूम है कि, उनको वोट देना जंगलराज को वापस लाना है। 


इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, बिहार में शराबबंदी कानून कहीं भी सफल नहीं है। हकीकत यह है कि, शराब कारोबारियों को नीतीश कुमार का संरक्षण मिल रहा है। उनके ही सहयोग से शराब कारोबारियों का काम हो रहा है।  इसका एक पूरा नेटवर्क है,जिसे खुद नीतिश कुमार अपने स्तर से हैंडल करते हैं।