ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

कुढ़नी सीट जीतने के बाद बोली बीजेपी- वोट जनता के हाथ में है किसी पार्टी के पास नहीं, अहंकार में न रहें नीतीश

PATNA : कुढ़नी उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद बीजेपी अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मुहतोड़ जवाब देने लगी है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी नीतीश पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा

कुढ़नी सीट जीतने के बाद बोली बीजेपी- वोट जनता के हाथ में है किसी पार्टी के पास नहीं, अहंकार में न रहें नीतीश
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कुढ़नी उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद बीजेपी अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मुहतोड़ जवाब देने लगी है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी नीतीश पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि वोट जनता के हाथ में होता है किसी पार्टी के हाथ में नहीं। इसलिए नीतीश कुमार अहंकार में न रहें। गिरिराज ने कहा कि बिहार में तीन उपचुनाव में दो में मुह की खानी पड़ी। 




गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं कुढ़नी की जनता को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि गुजरात और बिहार में बीजेपी की जीत हुई। हिमांचल में भी बीजेपी चुनाव हारी नहीं है। बदलाव हर जगह होते रहता है। यहां केवल 1 % के अंतर से बीजेपी की सीट पर कब्ज़ा नहीं कर पाई इसलिए यहां की जनता को भी मैं धन्यवाद देता हूं। वहीं, गुजरात चुनाव पर गिरिराज ने कहा कि यहां हमारी ऐतिहासिक जीत हुई है। गुजरात में मोदी लोगों की आन बान शान बन चुके हैं। जनता ने मोदी के अपमान का बदला ले लिया। 




कुढ़नी उपचुनाव में जीत के लिए भी गिरिराज ने जनता का आभार जताया और कहा कि बिहार में तीन उपचुनाव हुए। इसमें दो सीट पर जेडीयू को हार मिली। नीतीश कुमार को इससे सबक लेना चाहिए और अहंकार से बचना चाहिए। आपको बता दें, कल यानी गुरुवार को कुढ़नी उपचुनाव के वोटों की काउंटिंग हुई, जिसमें बीजेपी ने 3649 वोटों से इस सीट पर अपना कब्ज़ा जमा लिया। 

टैग्स