ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

कोई बदला नहीं लिया गया: लाठीचार्ज पर तेजस्वी की सफाई, कहा- शिक्षकों की शिकायत सुनी जाएगी.. BJP बेकार का हुड़दंग कर रही

PATNA: बिहार में शिक्षकों बहाली और 10 लाख सरकारी नौकरी के वादे को लेकर बीजेपी सरकार से जवाब मांग रही है। इसको लेकर आज बीजेपी ने विधानसभा मार्च किया।मार्च के दौरान पुलिस ने बीज

कोई बदला नहीं लिया गया: लाठीचार्ज पर तेजस्वी की सफाई, कहा- शिक्षकों की शिकायत सुनी जाएगी.. BJP बेकार का हुड़दंग कर रही
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में शिक्षकों बहाली और 10 लाख सरकारी नौकरी के वादे को लेकर बीजेपी सरकार से जवाब मांग रही है। इसको लेकर आज बीजेपी ने विधानसभा मार्च किया।मार्च के दौरान पुलिस ने बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठियां बबरसाई, जिसमें एक बीजेपी कार्यकर्ता की मौत हो गई जबकि दर्जनों घायल हो गए हैं। लाठीचार्ज पर सरकार की तरफ से सफाई देते हुए डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी के मार्च में शिक्षक संघ का कोई भी नेता शामिल नहीं था, ये लोग तो बेकार का हुड़दंग कर रहे थे। 


तेजस्वी यादव ने सरकार का बचाव करते हुए कहा कि बीजेपी से कोई बदला नहीं लिया गया है, सब बेकार की बातें हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले ही कह दिया था कि सदन खत्म होने के बाद इस मामले पर बातचीत होगी। जितने भी शिक्षक नेता हैं सब लोगों को बुलाकर बात होगी, यह बात तो पहले ही स्पष्ट हो चुकी है। बीजेपी के लोग 10 लाख रोजगार मांग रहे हैं। बीजेपी के लोगों को बताना चाहिए कि देश में कौन सा ऐसा राज्य है जहां तीन लाख से भी ज्यादा सरकारी नौकरी के लिए विज्ञापन निकाली गई है।


तेजस्वी ने दावा किया कि इस सरकार में रहते रहते हम 10 लाख नौकरी देने का लक्ष्य तो पूरा कर ही लेंगे लेकिन बीजेपी के लोग पहले दो करोड़ नौकरी का हिसाब दें और देश में जो महंगाई है उसका हिसाब दें। आज बीजेपी के मार्च में शिक्षक संघ का कोई भी नेता शामिल नहीं था, ये लोग तो बेकार का हुड़दंग कर रहे थे। 18 साल तक राज्य में सरकार में कौन था? ये तो बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी है तब न शिक्षकों की बहाली निकाली गई। शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया जा रहा है और भी जो शिकायतें होंगी उसपर बातचीत हो जाएगी।

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता