ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

केके पाठक को कान पकड़कर बाहर निकालें नीतीश! RJD ने मुख्यमंत्री कर दी बड़ी मांग, कहा- सरकार को हमेशा बदनाम करते हैं

PATNA: कड़े फैसले लेने के लिए मशहूर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक और मंत्री चंद्रशेखर के बीच छिड़े विवाद के बाद आरजेडी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बड़ी मांग कर दी है।

केके पाठक को कान पकड़कर बाहर निकालें नीतीश! RJD ने मुख्यमंत्री कर दी बड़ी मांग, कहा- सरकार को हमेशा बदनाम करते हैं
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: कड़े फैसले लेने के लिए मशहूर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक और मंत्री चंद्रशेखर के बीच छिड़े विवाद के बाद आरजेडी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बड़ी मांग कर दी है। आरजेडी ने कहा है कि केके पाठक हमेशा सरकार को बदनाम करने का काम करते रहते हैं, इसलिए नीतीश कुमार जल्द से जल्द ऐसे अधिकारी को कान पकड़कर बाहर का रास्ता दिखाएं।


शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर द्वारा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को पीत पत्र भेजने के सवाल पर आरजेडी विधायक भाई बीरेंद्र ने कहा है कि शिक्षा मंत्री ने प्रावधानों के मुताबिक पीत पत्र लिखा है। विभागीय मंत्री से बिना सलाह लिए हुए कोई निर्णय लेना सरकारी कामकाज में बाधा डालने जैसा है। केके पाठक को होश हवास में रहकर काम करना चाहिए। सरकार को बदनाम करने का हमेशा कोशिश करते रहते हैं। पता नहीं इनको क्या चाहिए और जो चाहिए आरजेडी उसे अच्छी तरह से जान रही है, समय आने पर इसका खुलासा किया जाएगा। 


उन्होंने कहा कि केके पाठक ने जो किया है वह ठीक नहीं किया है। सरकार ऐसे अधिकारी के खिलाफ उचित कार्रवाई करे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ऐसे अफसरों को काम पकड़कर बाहर निकालें। इससे पहले भाई बीरेंद्र ने केके पाठक को चेतावनी देने हुए कहा कि केके पठक के बारे में हर कोई अच्छी तरह से जानता है, वे एक बनतू आदमी हैं। आरजेडी विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा है कि केके पाठक अभी हमारे पाले नहीं पड़े हैं, जब हमारे पाले पड़ेंगे तो पता चल जाएगा कि वे कितने पानी में हैं।