ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

किसानों का 8 दिसंबर को 'भारत बंद', RJD ने किया समर्थन

PATNA : केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ लगातार किसानों का प्रदर्शन बढ़ता ही जा रहा है. केंद्र सरकार और किसानों के बीच शनिवार को हुई पांचवें दौर की बातचीत भी फेल हो गई, जिसके बा

किसानों का 8 दिसंबर को 'भारत बंद',  RJD ने किया समर्थन
Anamika
2 मिनट

PATNA : केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ लगातार किसानों का प्रदर्शन बढ़ता ही जा रहा है. केंद्र सरकार और किसानों के बीच शनिवार को हुई पांचवें दौर की बातचीत भी फेल हो गई, जिसके बाद किसानों ने 8 दिसंबर को भरत बंद करने का ऐलान किया है. 

अब किसानों के भारत बंद को राजद ने अपना समर्थन दिया है. राजद के प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने  ने कहा कि राजद ने 8 दिसंबर को भारत बंद का समर्थन करने का फैसला किया है.  चित्तरंजन गगन ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से विमर्श कर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने पार्टी के सभी इकाईयों को इस बन्द में सक्रिय रूप से भाग लेने का निर्देश दिया  है ।.

राजद प्रवक्ता ने कहा कि राजद की स्पष्ट मान्यता है कि भारत की आत्मा गांवों में निवास करती है और गांव का मतलब किसान होता है. इसलिए किसानों का यह आन्दोलन परोक्ष रूप से गांव बचाने के साथ ही देश की आत्मा बचाने का आन्दोलन है और राजद इस आन्दोलन के साथ खड़ी है. 

बता दें कि 11 दिन से प्रदर्शन कर रहे किसानों की मांग है कि सरकार इस सरकार नए कृषि कानून को वापस लें. किसानों ने इसे काला कानून करार दिया है. किसान चाहते हैं कि सरकार उन्हें MSP को लेकर ठोस भरोसा दें.