ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

किसान आंदोलन को कांग्रेस और आप जैसी पार्टीयों ने स्पॉन्सर किया, शाहनवाज बोले.. जांच के बाद हो जाएगा खुलासा

PATNA : बिहार विधान परिषद की सदस्यता की शपथ लेने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने किसान आंदोलन को लेकर विपक्षी दलों पर जबरदस्त हमला बोला है. शाहनवाज हुसैन

किसान आंदोलन को कांग्रेस और आप जैसी पार्टीयों ने स्पॉन्सर किया, शाहनवाज बोले.. जांच के बाद हो जाएगा खुलासा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधान परिषद की सदस्यता की शपथ लेने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने किसान आंदोलन को लेकर विपक्षी दलों पर जबरदस्त हमला बोला है. शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जैसे दलों ने किसान आंदोलन को स्पॉन्सर किया. यह बात अब जगजाहिर हो चुकी है कि किसान आंदोलन और संगठनों के पीछे कौन लोग खड़े थे, किस तरह केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रायोजित आंदोलन खड़ा किया गया.


शाहनवाज हुसैन ने कहा कि दिल्ली पुलिस के ऊपर जिस तरह 26 जनवरी के दिन किसान आंदोलन से जुड़े लोगों ने हमला किया, लाल किले पर उपद्रव मचाया, उसके बाद अब कहने को कुछ भी नहीं बचा है. दिल्ली पुलिस पर किसानों का हमला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. शाहनवाज ने कहा कि उनकी सुरक्षा में भी दिल्ली पुलिस के ही जवान रहते हैं और उन्हें इस बात से बेहद तकलीफ पहुंची है लेकिन दिल्ली पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद खुलासा हो जाएगा कि आखिर इस पूरे आंदोलन के पीछे कौन लोग खड़े थे.


राकेश टिकैत को लेकर टिप्पणी करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राकेश टिकैत बीती रात आंसू बहा रहे थे लेकिन 26 जनवरी को जब दिल्ली में किसान आंदोलन के दौरान उपद्रव मचाया गया, दिल्ली पुलिस के जवानों को निशाना बनाया गया, उनके सामने तलवार लेकर किसान खड़े नजर आए, उस वक्त राकेश टिकैत कहां थे.

टैग्स