ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

‘खुद का गठबंधन टूट रहा और देश जोड़ने चले हैं’ BJP का राहुल पर तंज, कहा- जहां-जहां जा रहे वहां टूट हो रही है

PATNA: इंडी गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर घमासान मचा हुआ है। खासकर पश्चिम बंगाल में सीटों के बंटवारे को लेकर ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी और कांग्रेस आमने सामने आ गए हैं। ममता बनर

‘खुद का गठबंधन टूट रहा और देश जोड़ने चले हैं’ BJP का राहुल पर तंज, कहा- जहां-जहां जा रहे वहां टूट हो रही है
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: इंडी गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर घमासान मचा हुआ है। खासकर पश्चिम बंगाल में सीटों के बंटवारे को लेकर ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी और कांग्रेस आमने सामने आ गए हैं। ममता बनर्जी ने सीधे शब्दों में कांग्रेस को चुनौती दे दी है कि हिम्मत है तो बीजेपी को वाराणसी में हराकर दिखाए। टीएमसी और कांग्रेस के बीच चल रहे बयानबाजी पर बीजेपी की नजर है। पटना पहुंचे बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने विपक्षी गठबंधन में मचे घमासान पर हमला बोला है।


रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि हमलोगों ने शुरू से ही कहा था कि इंडी गठबंधन बालू पर खड़ा है और गिर जाएगा लेकिन इतनी जल्दी धराशाही हो जाएगा यह पता नहीं था। जिनका खुद का गठबंधन टूट रहा है और वे देश जोड़ने चले हैं। नीतीश कुमार चले गए, ममता बनर्जी छोड़ रही हैं और बाकी लोग भी जाने की तैयारी कर रहे हैं। हमने पहले भी कहा था कि यह देश बदल गया है और देश के लोग स्थाई सरकार चाहते हैं। देश के लोग एक प्रमाणिक लीडर चाहता है। ऐसा लीडर जिसकी नियत-नीति ठीक हो और जो खुद ठीक हो।


वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के यह दावा करने पर कि लोकसभा चुनाव में इंडी गठबंधन चार सौ सीटों पर जीत हासिल करेगी, इसपर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस के लोगों को दिन में तारे दिख रहे हैं। राहुल गांधी जहां-जहां घूम रहे हैं वहां गठबंधन टूट रहा है, अच्छा है घूमते रहें। घूमने के बाद जब वापस लौटेंगे तो सिर्फ उन्हीं की पार्टी बची नजर आएगी। वहीं इस दौरान उन्होंने झारखंड की सियासत में चल रही गहमागहमी को लेकर भी निशाना साधा