ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

'खेला करने वाले ही खेल में बुरी तरह फंसे', बोले नीतीश के मंत्री - इंतजार का मजा लीजिए ... RJD बोली ... हार के डर वालों ने बदला पाला

PATNA : बिहार के विपक्षी महागठबंधन के लिए नई मुसीबत उस समय तब पैदा हुई, जब कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन के तीन विधायक मंगलवार को बिहार विधानसभा के भीतर सत्ता पक्ष के सदस्यों के साथ जा बै

'खेला करने वाले ही खेल में बुरी तरह फंसे', बोले नीतीश के मंत्री - इंतजार का मजा लीजिए ... RJD बोली ... हार के डर वालों ने बदला पाला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के विपक्षी महागठबंधन के लिए नई मुसीबत उस समय तब पैदा हुई, जब कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन के तीन विधायक मंगलवार को बिहार विधानसभा के भीतर सत्ता पक्ष के सदस्यों के साथ जा बैठ। यह पूरा घटनाक्रम बिहार विधानसभा में भोजनावकाश के बाद हुआ। कार्यवाही शुरू होने पर आरजेडी की संगीता कुमारी के अलावा कांग्रेस विधायक मुरारी गौतम और सिद्धार्थ सिंह को उपमुख्यमंत्री और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी  के पीछे सदन के भीतर प्रवेश करते देखा गया। चौधरी द्वारा इशारा करने पर वे सत्ता पक्ष की ओर बैठ गए और सत्तारूढ़ राजग के विधायकों ने मेजे थपथपाकर इसका अनुमोदन किया। वहीं, महागठबंधन के विधायक पाला बदलने के बाद बिहार सरकार के मंत्री ने बड़ा दावा किया है। 


बिहार सरकार के मंत्री और जदयू नेता श्रवण कुमार ने महागठबंधन के विधायक के टूटने पर कहा कि- जो लोग खेल करना चाहते हैं, वह पूरी तरह से खेल में फंस चुके हैं। अब उनके विधायक खेल रहे हैं और वो खेला दूसरी जगह कर रहे हैं तो पहले तो जो संवैधानिक पद पर बैठा है और नेता विरोधी दल है और उसके जुबान से इस तरह का बात निकलता हो की खेला होगा तो इसमें खुद वो फंस गए हैं तो इसका जवाब वो खुद ही न देंगे। 


इसके साथ ही जब उनसे यह सवाल किया गया कि- क्या और भी विधायक आप साथ आएंगे तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि राजनीति संभावनाओं का खेल है, कब क्या होगा इसकी जानकारी कोई नहीं है। अब इंतजार कीजिए और सबकुछ देखिये। वो कौन तो यात्रा निकाल रहे हैं, जब जनता जिसके लिए हमें चुनी है वही काम नहीं कर रहे हैं तो यात्रा निकालने से क्या फायदा होगा। 


उधर, राष्ट्रीय जनता दल के विधायक भाई वीरेंद्र ने अपने दल के विधायकों को टूटने पर कहा है कि- यह बीजेपी अच्छा नहीं कर रही है और इसके लिए उन्हें   आगे पछताना पड़ेगा और जिस तरह की तरीके से वह यह कर रही है आगे उनके भी विधायक भी इसी तरह टूटेंगे।  उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल गलत परंपरा की शुरुआत हुई है और इस तरह की शुरुआत पहले बिहार में कभी नहीं हुई थी। विधायकों पर कार्रवाई किये जाने के सवाल पर  उन्होंने कहा कि यह तो पार्टी का मामला है। हम पार्टी में कोई दबाव नहीं कर सकते। लेकिन वही लोग भाग रहे हैं जिनको लगता है कि हम चुनाव नहीं जीत पाएंगे।