ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

‘खरगे हैं डमी.. चलाएंगी मम्मी’ विपक्ष के पीएम फेस पर बोले मनोज तिवारी- पता नहीं किस हाल में कहां पड़े होंगे नीतीश

PATNA: 19 दिसंबर को दिल्ली में हुई इंडी गठबंधन की बैठक में बैठक के दौरान पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा विपक्ष के पीएम उम्मीदवार के तौर पर कांग्रेस

‘खरगे हैं डमी.. चलाएंगी मम्मी’ विपक्ष के पीएम फेस पर बोले मनोज तिवारी- पता नहीं किस हाल में कहां पड़े होंगे नीतीश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: 19 दिसंबर को दिल्ली में हुई इंडी गठबंधन की बैठक में बैठक के दौरान पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा विपक्ष के पीएम उम्मीदवार के तौर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का नाम प्रस्तावित करने के बाद इसके लेकर सियासत शुरू हो गई है। बीजेपी ने इसको लेकर तीखा तंज किया है। 


पटना पहुंचे बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने तंज किया है। उन्होंने कहा कि खरगे तो डमी है चलाएंगे मम्मी। नीतीश कुमार का तो काम हो गया, अब पता नहीं किस हाल में कहां पड़े होंगे। इस समय सबसे बड़ा झटका तो नीतीश कुमार को ही लगा है। नीतीश कुमार को एलायंस ने कहीं का नहीं छोड़ा। वे ना घर के हुए और ना घाट के रह गए हैं। उन्होंने कहा कि मेरी सहानुभूति नीतीश कुमार के साथ है।


22 दिसंबर को गठबंधन की तरफ से धरना प्रदर्शन को लेकर मनोज तिवारी ने कहा कि पूरे देश को पता चलना चाहिए कि अगर 50 सांसद मिलकर 543 का हक छीन लेंगे तो ऐसे लोगों को सजा क्यों नहीं मिलनी चाहिए। सांसद तो सभी 543 सांसदों के लिए है, अगर आपको धरना प्रदर्शन करना है तो बाहर कीजिए। हर दिन सदन की कार्यवाही को बाधित करते हैं।


उपराष्ट्रपति का मजाक उड़ाए जाने को लेकर मनोज तिवारी ने कहा कि इतने बड़े पद पर बैठे हुए लोगों के प्रति इनका यह रवैया है तो यह लोग आगे चलकर संविधान का कितना सम्मान करेंगे। खरगे का बेटा सनातन को खत्म करने की बात करता है। सनातन और हिंदू धर्म को बीमारी बताता है, तो आगे जो भी होगा देखते रहिए। इंडी एलियांज का जो मूल है वह करप्शन है और देश करप्शन के खिलाफ है।