ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

केवल मुस्लिमों के CM है नीतीश कुमार, बोले गिरिराज ... बंगाल के रास्ते पर जा रहा बिहार

PATNA : बिहार में लगातार हिंसा को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को नीतीश सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब बिहार भी बंगाल के रास्ते पर जा रहा है। गिरिराज सि

 केवल मुस्लिमों के CM है नीतीश कुमार, बोले गिरिराज ...   बंगाल के रास्ते पर जा रहा बिहार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में लगातार हिंसा को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को नीतीश सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब बिहार भी बंगाल के रास्ते पर जा रहा है। गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री पर सीधे निशाना साधते हुए कहा कि, बिहार हिंसा की आग में दहक रहा है और नीतीश को किसी भी बात की कोई भी जानकारी नहीं है। ऐसे में तो उनको इस्तीफा दे देना चाहिए। 


केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि, बिहार में हिंदू अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। इसके साथ ही उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को चैलेंज करते हुए कहा कि वे बोलते क्यों नहीं, वह केवल मुस्लिमों के सीएम हैं। हिंदू भी उनको वोट करते हैं। उन्होंने कहा कि सासाराम में बम ब्लास्ट हुआ है और अधिकारी तक झूठ बोल रहे हैं। मीडिया ने भी इसको बेनकाब किया है। 


इसके आगे गिरिराज सिंह ने रोहतास जिले के अधिकारियों को भी आड़े हाथों लिय।  उन्होंने कहा कि यहां के अधिकारी भी पलटू राम है। इसके आलावा  नालंदा में सोची समझी साजिश के तहत हमला कराया गया है। इसकी उच्च स्तरीय जांच करवाई जानी चाहिए।  उन्होंने कहा कि नालंदा में दो लोग की मौत हुई है। इससे साबित हो गया है कि सीएम नीतीश कुमार जनता को सुरक्षा देने में विफल हो चुके हैं।