ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

केंद्रीय मंत्री ने जातीय गणना पर उठाये सवाल, कहा-दुर्भाग्य की बात है कि कई घरों में नहीं हुआ सर्वे

PATNA: बिहार में जातिगत गणना के सर्वे का काम पूरा हो चुका है। अब डाटा एंट्री का काम किया जा रहा है। लेकिन जातिगत गणना पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने सवाल उठा रहे हैं। उनका

केंद्रीय मंत्री ने जातीय गणना पर उठाये सवाल, कहा-दुर्भाग्य की बात है कि कई घरों में नहीं हुआ सर्वे
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: बिहार में जातिगत गणना के सर्वे का काम पूरा हो चुका है। अब डाटा एंट्री का काम किया जा रहा है। लेकिन जातिगत गणना पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि अभी भी कई घरों में गणना का काम नहीं हुआ है। यह दुर्भाग्यपूर्ण बात है। हमलोग चाहते हैं कि समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को न्याय मिलना चाहिए उनका उत्थान होना चाहिए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय ही एक मात्र उपाय है। 


हमारा संकल्प है कि समाज के शोषित, गरीब और दलित समाज सभी का उत्थान हो। लेकिन यह तभी होगा जब रामराज का निर्माण होगा। बीजेपी रामराज के निर्माण के लिए आगे बढ़ रही है। चौबे ने कहा कि हम सभी समाज को साथ लेकर चलने वाले लोग हैं। अश्विनी चौबे ने कहा कि जातीय जनगणना अच्छी बात है। बीजेपी ने इसे लेकर सहमति दी थी लेकिन यह जातिगत गणना किस रूप में है यह सब जानते हैं। बिहार में जातीय गणना करा जाति को जाति से लड़ाने का काम किया जा रहा है। जातीय गणना का इन लोगों ने जिस प्रकार का स्वरूप दिया वो सही नहीं है। 


जेडीयू नेताओं के बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी हमला बोला है। कहा है कि जो लोग यह साजिश कर रहे हैं कि षड्यंत्र करके पिछले दरवाजे से बीजेपी को गाली दिलवायेंगे। उसके मुखिया खुद मुंगेरी लाल का हसीन सपना देख रहे हैं। गाली देने वाले का तो सत्यानाश होगा ही गाली दिलवाने वाले का भी सत्यानाश हो जाएगा। ये लोग रामचरित्र मानस का भी अपमान करने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों का विनाश तय है। अश्विनी चौबे ने कहा कि कृष्ण और राम ने तारिका और रावण का बध किया था। घमंडिया गठबंधन को भी समझना चाहिए कि कृष्ण और राम के हाथों इन सबका भी घमंड चूर हो जाएगा और बिहार की जनता एक ऐसी लकीर खिचेंगी जो राम राज का होगा।


नीतीश को निशाना साधते हुए बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने कहा कि नीतीश कुमार बैंगलुरु गये थे जहां इनका सपना ध्वस्त हो गया था। वहां से फुफा जी लौट आए थे। मंडप जल गया था लेकिन दूल्हे का ठिकाना नहीं था। अब दूल्हा सब दिन के लिए कुंवारा रह जाएंगा। अश्विनी चौबे ने यह भी कहा कि जिस तरह से अंग्रेजों ने ईस्ट इंडिया कंपनी बनाकर भारत की जनता को लूटा था वही काम विपक्षी पार्टियों ने किया है। वो I.N.D.I.A बनाकर घमंडिया में परणित हो गये हैं। ऐसा लगता है कि नीतीश कुमार का मुंगेरी लाल का हसीन सपना सिर्फ सपना ही बनकर रह जाएगा। पलटू राम का अंतिम अध्याय समाप्त हो जाएगा। वो जीरो पर आउट होंगे।


रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता