ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

केंद्रीय खान मंत्रालय ने दी खनन की इजाजत, बिहार को 4 ब्लॉक किया गया आवंटित, अब बिहार की अर्थव्यवस्था होगी मजबूत:जनक राम

DESK: बिहार की अर्थव्यवस्था से जुड़ी यह बड़ी खबर दिल्ली से आ रही हैं। केंद्रीय खान मंत्रालय ने बिहार को खनन की इजाजत दे दी है। ऐसे में इससे बिहार की अर्थव्यस्था बेहतर तरीके से

केंद्रीय खान मंत्रालय ने दी खनन की इजाजत, बिहार को 4 ब्लॉक किया गया आवंटित, अब बिहार की अर्थव्यवस्था होगी मजबूत:जनक राम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बिहार की अर्थव्यवस्था से जुड़ी यह बड़ी खबर दिल्ली से आ रही हैं। केंद्रीय खान मंत्रालय ने बिहार को खनन की इजाजत दे दी है। ऐसे में इससे बिहार की अर्थव्यस्था बेहतर तरीके से पटरी पर आने की उम्मीद जगी है। केंद्रीय खान मंत्रालय ने बिहार को कुल 4 खनन ब्लॉक आवंटित किया है। 


ये ब्लॉक औरंगाबाद, गया और रोहतास के अंतर्गत है। बिहार के खनन मंत्री जनक राम ने इसे लेकर खुशी जतायी है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक मिलने से बिहार में रोजगार के मौके बढ़ेंगे। औरंगाबाद और गया में पोटाश का भंडार है वही रोहतास में क्रोमियम और निकेल का भंडार है। खान मंत्रालय की ओर से दिल्ली में केंद्रीय मंत्री ने चार खनन ब्लॉक बिहार को सौंपा है। 


खान मंत्रालय, भारत  सरकार  के तत्वाधान में unlocking potential of mineral exploration की नई दिल्ली में आयोजित बैठक में देश के कई  राज्यों को ब्लॉक आवंटित किये गए। बिहार को कुल चार ब्लॉक आवंटित हुए है। ये ब्लॉक औरंगाबाद, गया, सासाराम जिलों के अंतर्गत है। 


औरंगाबाद एवं गया जिले में पोटाश एवं सासाराम में क्रॉमियम और निकेल का भंडार है। जांच के बाद इसकी जानकारी मिली है। संसदीय कार्य,कोयला एवं खान मंत्री प्रल्लाद जोशी,भारत सरकार ने तीनों जिलों के चार ब्लॉक से सम्बंधित बुकलेट समर्पित किया। जिसे बिहार के खान एवं भूतत्त्व मंत्री जनक राम और हरजोत कौर, प्रधान सचिव ने प्राप्त किया है। 


मंत्री जनक राम अपने संबोधन में यह कहा कि चारों ब्लॉक की नीलामी के लिए शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इससे न सिर्फ प्रदेश में रोजगार का सृजन होगा बल्कि बिहार की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।

केंद्रीय खान मंत्रालय ने दी खनन की इजाजत, बिहार को 4 ब्लॉक किया गया आवंटित, अब बिहार की अर्थव्यवस्था होगी मजबूत:जनक राम

केंद्रीय खान मंत्रालय ने दी खनन की इजाजत, बिहार को 4 ब्लॉक किया गया आवंटित, अब बिहार की अर्थव्यवस्था होगी मजबूत:जनक राम

केंद्रीय खान मंत्रालय ने दी खनन की इजाजत, बिहार को 4 ब्लॉक किया गया आवंटित, अब बिहार की अर्थव्यवस्था होगी मजबूत:जनक राम