ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ देश और सभी राज्यों पर हमला, केंद्र सरकार पर राहुल गांधी का बड़ा अटैक

PATNA: वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर पूरे देश में सियासत गर्म हो गई है। एक राष्ट्र एक चुनाव की चर्चा से ही विपक्षी खेमे में खलबली मच गई है और I.N.D.I.A गठबंधन के तमाम दलों ने इसक

‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ देश और सभी राज्यों पर हमला, केंद्र सरकार पर राहुल गांधी का बड़ा अटैक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर पूरे देश में सियासत गर्म हो गई है। एक राष्ट्र एक चुनाव की चर्चा से ही विपक्षी खेमे में खलबली मच गई है और I.N.D.I.A गठबंधन के तमाम दलों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है।वन नेशन वन इलेक्शन पर राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया आई है। 


कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वन नेशन वन इलेक्शन को देश और राज्यों पर हमला बताया है। राहुल ने ट्वीट कर लिखा कि, 'इंडिया यानि भारत, राज्यों का एक संघ है. 'एक देश-एक चुनाव' का विचार संघ और उसके सभी राज्यों पर हमला है'।


बता दें कि केंद्र सरकार ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' की दिशा में अपना कदम बढ़ा दिया है। लॉ मिनिस्ट्री ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दी है। केंद्र सरकार ने शनिवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 8 सदस्यीय कमेटी के गठन के बाद देशभर में इसको लेकर बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है और सरकार के इस फैसले से विपक्षी खेमे में खलबली मच गई है।