ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

केजरीवाल को CBI की नोटिस पर बोले नीतीश, कहा- ये गलत चीज है.. समय आने पर मिलेगा जवाब

PATNA: दिल्ली शराब घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए 16 अप्रैल को बुलाया है। सीबीआई की तरफ से नोटिस जारी किए जाने के बाद दि

केजरीवाल को CBI की नोटिस पर बोले नीतीश, कहा- ये गलत चीज है.. समय आने पर मिलेगा जवाब
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: दिल्ली शराब घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए 16 अप्रैल को बुलाया है। सीबीआई की तरफ से नोटिस जारी किए जाने के बाद दिल्ली के साथ साथ बिहार की सियासत भी गर्म हो गई है। विपक्षी दल इसको लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि ये सब गलत चीजें हैं और आने वाले समय में इसका जवाब मिल जाएगा।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को पटना में मेदांता अस्पताल के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान केजरीवाल को सीबीआई की तरफ से नोटिस भेजने के सवाल पर नीतीश ने कहा कि सब लोग अच्छी तरह से जान रहे हैं कि लोगों के खिलाफ आजकल क्या-क्या काम हो रहा है। सभी लोग अपने अपने इलाके के विकास के लिए कितना काम कर रहे हैं। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने जो काम किए उसके कारण उनकी काफी इज्जत है। बाकी क्या हो रहा है, उसका जवाब तो समय पर मिल जाएगा। सभी लोग एकजुट हो रहे हैं, सभी के एकजुट होने के बाद बहुत ही अच्छे ढंग से काम होगा।


इसके साथ ही बिहार में आज से जातीय जनगणना के दूसरे चरण की शुरुआत पर सीएम नीतीश ने कहा कि वे खुद आज बख्तियारपुर जा रहे हैं, जहां उनका जन्म हुआ था। सीएम ने कहा कि बख्तियारपुर जहां मेरा घर है वहीं हम जा रहे हैं। हम भी वहीं मौजूद रहेंगे और हमारे भाई वगैरह सब वहां मौजूद हैं। मेरा लड़का जो है वह भी घर पर हैं, इसलिए हम वहीं जा रहे हैं। सीएम ने कहा कि तेजी से काम हो जाएगा तो बढ़िया होगा। कई राज्यों के लोग भी आकर देखना चाहते हैं कि बिहार में जातीय जनगणना कैसे हो रहा है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता