ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा, BJP MLC ने इस फैसले का किया स्वागत, PM मोदी को दिया धन्यवाद

PATNA: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का एलान केंद्र सरकार ने किया है। पिछड़े वर्गों के हितों की वकालत करने वाले स्वर्गीय कर्प

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा, BJP MLC ने इस फैसले का किया स्वागत, PM मोदी को दिया धन्यवाद
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का एलान केंद्र सरकार ने किया है। पिछड़े वर्गों के हितों की वकालत करने वाले स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर को उनकी जयंती पर मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। केंद्र सरकार के इस फैसले का बीजेपी एमएलसी जीवन कुमार ने स्वागत किया है। 


जीवन कुमार ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार ने आज बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न देने की घोषणा की है यह बेहद ही खुशी की बात है। गरीबों और पिछड़ों के मसीहा कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिये जाने की घोषणा कर केंद्र सरकार ने अच्छी पहल की है। केंद्र सरकार के इस फैसले का हम स्वागत करते हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसके लिए धन्यवाद देते हैं। 


जन नायक कर्पूरी ठाकुर की तरह अतिपिछड़ा समाज से आने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गरीबों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं। जीवन कुमार ने केंद्र सरकार के इस फैसले के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के सपने को साकार करने का काम नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। उन्होंने बिहार के गुदरी के लाल कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न की उपाधि देने का काम किया है। 


बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की मौत के 36 साल बाद देश का सर्वोच्च सम्मान देने का फैसला लिया गया है। 24 जनवरी को कर्पूरी जयंती है और इसके एक दिन पहले केंद्र सरकार ने यह एलान किया है। बता दें कि केंद्र सरकार ने आखिरी बार 2019 में भूपेन हजारिका को भारत रत्न से नवाजा था जिसके बाद अब यह उपाधि कर्पूरी ठाकुर को दी गयी है। मोदी सरकार ने अब तक सात लोगों को भारत रत्न दिया है और आठवें भारत रत्न की घोषणा आज की गयी है।  


टैग्स