ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

कर्नाटक में बिहार के 7 मजदूरों की मौत, सीएम नीतीश ने जताया दुख, 2-2 लाख मुआवजे की घोषणा

PATNA: कर्नाटक में बिहार के 7 मजदूरों की मौत की घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दुख जताया है। उन्होंने मृतक के आश्रितों को 2-2 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है वही मृतक के

कर्नाटक में बिहार के 7 मजदूरों की मौत, सीएम नीतीश ने जताया दुख, 2-2 लाख मुआवजे की घोषणा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: कर्नाटक में बिहार के 7 मजदूरों की मौत की घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दुख जताया है। उन्होंने मृतक के आश्रितों को 2-2 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है वही मृतक के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पहुंचाने की व्यवस्था करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। 


बताया जाता है कि कर्नाटक के विजयपुरा के औद्योगिक क्षेत्र में एक निजी खाद्य प्रसंस्करण इकाई के गोदाम में मशीन के क्षतिग्रस्त होने से कई मजदूर 100 टन मक्के के ढेर के नीचे दब गये  और दम घुटने से सभी की मौत हो गयी। इस घटना पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कर्नाटक के विजयपुरा के अलियाबाद औद्योगिक क्षेत्र में एक निजी खाद्य प्रसंस्करण इकाई में हुए हादसे में बिहार के सात मजदूरों की मौत हो गयी है जो बेहद दुखद घटना है। 


शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। इस घटना में बिहार के मृतक मजदूरों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रू॰ अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिया है। बिहार के स्थानिक आयुक्त को स्थिति का जायजा लेने तथा हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने एवं मृत मजदूरों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पहुंचाने के लिए सभी समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। साथ ही इस हादसे में घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा है।


टैग्स