ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

करीब 2 महीने बाद जगदानंद सिंह पहुंचे RJD ऑफिस, तेजस्वी ने किया स्वागत

PATNA : बिहार के सियासी गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह करीब 2 महीने बाद पार्टी ऑफिस पहुंचे हैं। उनके स्वागत के लिए खु

करीब 2 महीने बाद जगदानंद सिंह पहुंचे RJD ऑफिस, तेजस्वी ने किया स्वागत
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के सियासी गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह करीब 2 महीने बाद पार्टी ऑफिस पहुंचे हैं। उनके स्वागत के लिए खुद तेजस्वी यादव उनके साथ मौजूद थे। तेजस्वी जगदा बाबू को साथ लेकर आरजेडी कार्यालय पहुंचे। उनकी वापसी के बाद राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं और समर्थकों के लिए ये बीच भी उत्साह देखने को मिल है। 




आपको बता दें, जगदानंद सिंह पिछले दो महीने से लालू यादव और तेजस्वी यादव से नाराज़ दिख रहे थे। उनके बेटे सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद से ही उन्होंने आरजेडी से भी दूरी बना ली थी। जगदा बाबू की पार्टी से नाराज़गी के बाद उन्हें मनाने की काफी कोशिश की गई, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे। अंत में लालू यादव ने सिंगापुर रवाना होने के पहले जगदानंद सिंह को दिल्ली बुलाया और उनसे बातचीत की। लालू यादव ने उन्हें बताया कि सब आपको करना है। अब लालू की बात को जगदा बाबू भला कैसे टाल सकते थे। इसके बाद उन्हें फिर से आरजेडी का प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। 




आरजेडी के दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद जगदानंद सिंह के लिए ये पहला मौका है जब वे पटना स्थित पार्टी ऑफिस पहुंचे हैं। तेजस्वी यादव ने अपनी मौजूदगी से उनके स्वागत को और ख़ास बना दिया। अब आज यानी मंगलवार से जगदानंद सिंह की ड्यूटी शुरू हो जाएगी और वे फिर से अपने पद की ज़िम्मेदारी निभाते दिखेंगे। 


टैग्स