ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे पवन सिंह, X पर एलान कर कयासों पर लगाया विराम; लिखी दिनकर की ये पंक्तियां

PATNA: भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन सिंह यह पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि काराकाट संसदीय सीट से वे लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे हालांकि पवन सिंह ने यह स्पष्ट नहीं किया था कि वे किस प

काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे पवन सिंह, X पर एलान कर कयासों पर लगाया विराम; लिखी दिनकर की ये पंक्तियां
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन सिंह यह पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि काराकाट संसदीय सीट से वे लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे हालांकि पवन सिंह ने यह स्पष्ट नहीं किया था कि वे किस पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरेंगे लेकिन अब उन्होंने खुद एलान कर दिया है कि वे निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरेंगे। पवन सिंह के इस एलान के बाद तमाम तरह की कयासों पर विराम लग गया है।


दरअसल, बीजेपी का टिकट लौटाने के बाद पावर स्टार पवन सिंह ने एलान किया था कि वे काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे। पवन सिंह के इस एलान के बाद तरह तरह के कयास लगाए जा रहे थे। पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि पवन सिंह आरजेडी के टिकट पर काराकाट सीट से एनडीए के उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरेंगे।


इस बीच पवन सिंह ने बसपा सुप्रीमो मायावती से मुलाकात की थी। मायावती से पवन सिंह की मुलाकात के बाद कयास लगाए जाने लगे कि वे बसपा के टिकट पर काराकाट से चुनाव लड़ेंगे लेकिन अब उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वे निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतरेंगे। पवन सिंह के इस एलान एलान के बाद उनको लेकर चल रहे अटकलों पर विराम लग गया।


पवन सिंह ने एक्स पर लिखा, “सुनूँ क्या सिंधु, मैं गर्जन तुम्हारा स्वयं युग-धर्म की हुँकार हूँ मैं कठिन निर्घोष हूँ भीषण अशनि का प्रलय-गांडीव की टंकार हूँ मैं. राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की कविता मुझे बहुत प्रेरित करती है। इस कविता से प्रेरणा लेते हुए ही मैंने कुछ दिन पहले काराकाट, बिहार से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फ़ैसला किया। जल्द ही अपने काराकाट के परिवार से मिलेंगे”।