ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

कपिल शर्मा शो में शामिल होंगे तेजप्रताप यादव, निमंत्रण मिला लेकिन फ्लाइट के टिकट का है इंतजार

PATNA: इन दिनों खासे चर्चे में बने लालू-राबड़ी के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव अब कपिल शर्मा के मशहूर कॉमेडी शो में जाने की तैयारी में है. तेजप्रताप यादव को कपिल शर्मा के शो में श

कपिल शर्मा शो में शामिल होंगे तेजप्रताप यादव, निमंत्रण मिला लेकिन फ्लाइट के टिकट का है इंतजार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: इन दिनों खासे चर्चे में बने लालू-राबड़ी के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव अब कपिल शर्मा के मशहूर कॉमेडी शो में जाने की तैयारी में है. तेजप्रताप यादव को कपिल शर्मा के शो में शामिल होने का न्योता मिला है. लेकिन उन्हें फ्लाइट टिकट मिलने का इंतजार है.


दरअसर तेजप्रताप यादव ने आज खुद बताया कि उन्हें कपिल शर्मा के शो में शामिल होने का निमंत्रण मिला है. पटना में आरजेडी कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए तेजप्रताप यादव ने ये जानकारी दी. हालांकि उन्हें इस शो के प्रोड्यूसर से फ्लाइट टिकट मिलने का इंतजार है. तेजप्रताप यादव ने कहा “वे फ्लाइट टिकट भेजेंगे तो हम जायेंगे.”


हालांकि कपिल शर्मा के शो के प्रोड्यूसर की तरफ से ऐसी कोई जानकारी मीडिया को नहीं दी गयी है. लेकिन तेजप्रताप यादव खुद ये कह रहे हैं कि उन्हें निमंत्रण मिला है. वैसे उनके पिता लालू प्रसाद यादव टीवी शोज के सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वाले नेता रहे हैं. 


लालू प्रसाद यादव शाहरूख खान के शो से लेकर दूसरे कई टीवी कार्यक्रमों में शामिल हो चुके हैं. किसी दौर में लालू प्रसाद यादव का टीवी शो में शामिल हो जाने से उस कार्यक्रम का हिट हो जाना तय माना जाता था.


तेजप्रताप यादव खुद को दूसरा लालू घोषित कर चुके हैं. वे लालू प्रसाद यादव के अंदाज की नकल करते भी देखे जाते हैं. वहीं लालू-राबड़ी के सियासी उत्तराधिकारी तेजस्वी यादव अपनी गंभीर छवि बना कर रखते हैं.