ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

कानूनी दांव पेच में फंसे बिहार के कानून मंत्री, जेडीयू नेता की याचिका पर जारी रहेगी सुनवाई

PATNA: बिहार के कानून मंत्री शमीम अहमद खुद कानूनी दांव पेच में फंसते दिख रहे हैं। दरअसल जनता दल यूनाईटेड (जेडीयू) के नेता श्याम बिहारी प्रसाद की चुनाव याचिका को रद्द करने के ल

कानूनी दांव पेच में फंसे बिहार के कानून मंत्री, जेडीयू नेता की याचिका पर जारी रहेगी सुनवाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के कानून मंत्री शमीम अहमद खुद कानूनी दांव पेच में फंसते दिख रहे हैं। दरअसल जनता दल यूनाईटेड (जेडीयू) के नेता श्याम बिहारी प्रसाद की चुनाव याचिका को रद्द करने के लिए शमीम अहमद ने अंतरिम याचिका दायर की थी। जिसे आज पटना हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। ऐसे में JDU नेता श्याम बिहारी प्रसाद की चुनाव याचिका पर सुनवाई जारी रहेगी। इस मामले पर अगली सुनवाई 18 मई को होगी।


बता दें कि कानून मंत्री शमीम अहमद के द्वारा दायर अंतरिम याचिका में यह कहा गया था कि याचिका में कारण नहीं बताया गया है। उनके वकील एसडी संजय ने कोर्ट को कहा कि मंत्री शमीम अहमद के खिलाफ दो आपराधिक मुकदमें लंबित थे। जिसकी जानकारी नॉमिनेशन के दौरान उन्होंने अपनी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल को दे दी थी। 


जबकि जेडीयू नेता का आरोप है कि 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में नरकटिया से राजद प्रत्याशी शमीम अहमद ने कथित रूप से शपथ पत्र में गलत जानकारी देकर चुनाव लड़े और जीत हासिल की। जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी श्याम बिहारी प्रसाद ने उनके खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर कर दी। जेडीयू नेता ने शमीम अहमद पर गलत सूचना देकर चुनाव जीतने का आरोप लगाया। अब इस मामले की सुनवाई 18 मई को होगी।