ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

कम हो सकती है पेट्रोल-डीजल की कीमत, सभी राज्य सरकारों से PM मोदी ने VAT घटाने की अपील की

DESK: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों से लोग काफी परेशान है। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें बढ़ने से कई सामानों के दाम बढ़े हैं जिससे महंगाई की मार लोगों को झेलनी पड़ रही है।

कम हो सकती है पेट्रोल-डीजल की कीमत, सभी राज्य सरकारों से PM मोदी ने VAT घटाने की अपील की
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों से लोग काफी परेशान है। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें बढ़ने से कई सामानों के दाम बढ़े हैं जिससे महंगाई की मार लोगों को झेलनी पड़ रही है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर पीएम मोदी ने भी चिंता जतायी है। उन्होंने सभी राज्यों की सरकार से वैट घटाने की अपील की है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 6 महीने लेट ही सही लेकिन अब राज्य सरकारें तेल पर टैक्स घटा लें। जिससे थोड़ी राहत लोगों को मिलेगी। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोरोना को लेकर सभी राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ मीटिंग कर रहे थे। वीडियो कॉन्फरेंसिंग के माध्यम से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी प्रधानमंत्री से सीधे जुड़े हुए थे। 


दरअसल यह मीटिंग कोरोना के हालात पर चर्चा के लिए रखी गयी थी। इस दौरान सभी राज्यों के सीएम ने अपने अपने प्रदेश के हालात को वीसी के जरिये रखा। सभी सीएम की बातों को सुनने के बाद पीएम मोदी ने अपनी बातें रखी। इस दौरान बढ़ते पेट्रोलियम पदार्थ के दामों का भी जिक्र किया गया। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि आर्थिक फैसलों में केंद्र और राज्य सरकारों में तालमेल जरूरी है। 


उन्होंने कहा कि पेट्रोल- डीजल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए केंद्र सरकार ने नवम्बर माह में एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी। उस वक्त राज्य सरकार से भी वैट घटाने को कहा गया था। उस वक्त कुछ राज्यों ने केंद्र सरकार की बात मानी और लोगों को राहत भी दी लेकिन कुछ राज्यों ने ऐसा नहीं किया।  

टैग्स