ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

कल नहीं होगा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार, अपरिहार्य कारणों से हुआ स्थगित

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रत्येक सोमवार को जनता दरबार लगाते हैं। जनता दरबार में आए फरियादियों की शिकायतें सुनते हैं और ऑन स्पॉट समस्या का समाधान करते हैं। मुख्यमंत्री क

 कल नहीं होगा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार, अपरिहार्य कारणों से हुआ स्थगित
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रत्येक सोमवार को जनता दरबार लगाते हैं। जनता दरबार में आए फरियादियों की शिकायतें सुनते हैं और ऑन स्पॉट समस्या का समाधान करते हैं। मुख्यमंत्री के जनता दरबार में भारी संख्या में फरियादी पहुंचते हैं। 18 सितंबर यानि कल सोमवार को भी जनता के दरबार में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम था लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित किया गया है। 


बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार के दिन जनता दरबार लगाते हैं। जनता दरबार का लाइव प्रसारण होता है। मुख्यमंत्री के जनता दरबार में लोग बड़ी उम्मीद लेकर आते हैं। लोगों को लगता है कि अब उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा। फरियादियों को मुख्यमंत्री से मिलने का मौका मिलता है। खुद मुख्यमंत्री फरियादियों की समस्या सुनते हैं इस दौरान संबंधित विभाग के मंत्री और विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहते हैं। 


फरियादियों की शिकायत सुनने के बाद मुख्यमंत्री विभाग से जुड़े अधिकारियों को फोन कर समस्या की जानकारी देते हैं और इसका निदान निकालने की बात करते हैं। अधिकारियों से फोन पर बात करने के बाद फरियादियों को उनके पास भेजते हैं। जहां लोगों की समस्या का समाधान निकाला जाता है। कल 18 सितंबर को भी जनता दरबार होने वाली थी लेकिन किसी कारणवश जनता दरबार को स्थगित किया गया है। कल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार स्थगित रहेगा। 


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता