ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

जंगलराज की दुहाई देने वाली JDU कर रही RJD की वंदना! नीतीश के मंत्री ने लालू की शान में खूब गढ़े कसीदे; बताया गरीबों का मसीहा

PATNA: लालू-राबड़ी शासनकाल को जंगलराज बताकर बिहार की सत्ता पर काबिज हुई जेडीयू अब लालू और उनके परिवार की वंदना कर रही है। बिहार में फिर से महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से जेडीयू

जंगलराज की दुहाई देने वाली JDU कर रही RJD की वंदना! नीतीश के मंत्री ने लालू की शान में खूब गढ़े कसीदे; बताया गरीबों का मसीहा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: लालू-राबड़ी शासनकाल को जंगलराज बताकर बिहार की सत्ता पर काबिज हुई जेडीयू अब लालू और उनके परिवार की वंदना कर रही है। बिहार में फिर से महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से जेडीयू के नेता लालू-तेजस्वी का गुणगान करते नहीं थक रहे हैं। आरजेडी के सत्ता में आने से पहले लालू को चारा चोर और न जाने क्या-क्या कहने वाले जेडीयू के नेता अब उन्हें गरीबो का सबसे बड़ा मसीहा बता रहे हैं। नीतीश के मंत्री ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए लालू की शान में खूब कसीदे गढ़े 


दरअसल, गोवर्धन पूजा के मौके पर पटना में बीजेपी द्वारा आयोजित यदुवंशी सम्मेलन को लेकर हमला बोलते हुए नीतीश कैबिनेट के मंत्री श्रवण कुमार ने लालू की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बीजेपी के यदुवंशी सम्मेलन में जो लोग आए थे वे यदुवंशी समाज के लोग नही थे बल्कि बीजेपी के कार्यकर्ता थे। जाति के हिसाब से अगर उन्हें चिन्हित किया जाता तो मुश्किल से एक फीसदी से भी कम लोग होंगे। पिछड़ा, अति पिछड़ा और दलित समाज के लोग बीजेपी में नहीं जाते हैं।


उन्होने कहा कि नित्यानंद राय और बीजेपी के लोग जो चुनौती दे रहे हैं उन्हें आने वाले समय में जमीनी हकीकत का पता चल जाएगा। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद को जो कद है उसका मुकाबला वे लोग नहीं कर सकते हैं। लालू प्रसाद ने समाज के लिए, राज्य के लिए और देश के लिए जो काम किया बीजेपी उसका मुकाबला कभी भी नहीं कर सकती है। बीजेपी सिर्फ प्रचार में आगे हो सकती है लेकिन लालू प्रसाद ने जो काम गरीबों के लिए किया है उसका पसंगा (छोटा हिस्सा) भी बीजेपी नहीं कर सकती है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता