ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

जेपी नड्डा से मिले चिराग पासवान, सीट बंटवारे को लेकर लिया गया अंतिम फैसला

DELHI: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले। लोकसभा चुनाव के सीट क

जेपी नड्डा से मिले चिराग पासवान, सीट बंटवारे को लेकर लिया गया अंतिम फैसला
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DELHI: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले। लोकसभा चुनाव के सीट के बंटवारे को लेकर यह मुलाकात हुई है। खुद चिराग पासवान ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी। 


चिराग पासवान ने कहा कि एनडीए के सदस्य के रूप में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुलाकात की। इस दौरान हुई बैठक में हमने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए बिहार में सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है। उचित समय आने पर इसकी सूचना दी जाएगी।


बिहार की राजनीतिक गलियारों में पिछले कई दिनों से इस बात की चर्चा हो रही थी कि चिराग पासवान और बीजेपी के रिश्तों में खटास आ गयी है। लेकिन इस तरह की चर्चा पर अब विराम लगता दिख रहा है। चिराग पासवान ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वो एनडीए के साथ हैं और आगे भी रहेंगे। लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में उनकी पार्टी के लिए सीट भी फाइनल हो गया है। 


चिराग ने दावा किया है कि बिहार में सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है। उचित समय आने पर इसकी सूचना दी जाएगी। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि उन्हें कितनी सीटें मिली है। हाजीपुर सीट से कौन उम्मीदवार होगा इस बात का भी खुलासा उन्होंने अभी नहीं किया है। बता दें कि चिराग पासवान जमुई से सांसद है और उनके चाचा पशुपति कुमार पारस हाजीपुर सीट से सांसद हैं। पशुपति पारस हाजीपुर सीट को छोड़ना नहीं चाहते हैं और चिराग पासवान इस सीट को हर हाल में पाना चाहते हैं। चिराग ने बीते दिनों बताया था कि हाजीपुर उनके पिता रामविलास पासवान का सीट है इसलिए इस सीट के लिए असली हकदार वो हैं।

जेपी नड्डा से मिले चिराग पासवान, सीट बंटवारे को लेकर लिया गया अंतिम फैसला


टैग्स