ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

अमित शाह के बाद जेपी नड्डा से मिले चिराग, एनडीए में हुए शामिल

DELHI: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के बाद लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने पहुंच गये। इस दौरान जेपी

अमित शाह के बाद जेपी नड्डा से मिले चिराग, एनडीए में हुए शामिल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DELHI: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के बाद लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने पहुंच गये। इस दौरान जेपी नड्डा और चिराग के बीच बिहार की राजनीति को लेकर लंबी बातचीत हुई। वही हाजीपुर सीट को लेकर भी चर्चा हुई। अब यह बात निकलकर सामने आ रही है कि चिराग पासवान एनडीए में शामिल हो गये हैं। जेपी नड्डा ने चिराग पासवान से कहा कि एनडीए परिवार में आपका स्वागत है। 


वही दिल्ली में आज चिराग पासवान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। दोनों की मुलाकात में भाजपा और चिराग पासवान की पार्टी के बीच अगले लोकसभा चुनाव में समझौता फाइनल हो गया है। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि हाजीपुर लोकसभा सीट से पशुपति पारस का पत्ता साफ हो गया है। इस तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हैं।अमित शाह से मुलाकात के बाद चिराग पासवान ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले। इस मुलाकात के बाद चिराग पासवान एनडीए परिवार का हिस्सा हो गये हैं। 


उधर अमित शाह से चिराग की मुलाकात के बाद यह चर्चा होने लगी है कि बीजेपी ने चिराग की मांगें मान ली है। चिराग से कल भी बीजेपी के नेताओं ने बात की थी। इससे पहले नित्यानंद राय चिराग और पशुपति पारस से कई बार बातचीत कर चुके थे। भाजपा से सीटों पर सहमति बनने के बाद चिराग को आज अमित शाह ने मिलने के लिये बुलाया था। सोमवार की चिराग पासवान ने अमित शाह से मुलाकात की।


इस दौरान अमित शाह और चिराग पासवान की मुलाकात के बाद पारस गुट की सांसद वीणा देवी चिराग पासवान के आवास पर पहुंच गयीं। सांसद वीणा देवी ने चिराग पासवान से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच लंबी बातचीत हुई। दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई है इसका पता अभी नहीं चल सका है। बता दें कि वीणा देवी राष्ट्रीय लोक जनता जनशक्ति पार्टी पारस गुट की सांसद हैं। चिराग पासवान से वीणा देवी की मुलाकात के बाद तरह-तरह के कयास लगाये जा रहे हैं।

अमित शाह के बाद जेपी नड्डा से मिले चिराग, एनडीए में हुए शामिल

टैग्स