ब्रेकिंग
बेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

बिहार में NDA की नई सरकार के गठन के बाद जेपी नड्डा दिल्ली रवाना, पटना एयरपोर्ट पर बीजेपी के कई नेता रहे मौजूद

PATNA: बिहार में एनडीए की नई सरकार के गठन के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली रवाना हो गये। पटना एयरपोर्ट पर दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्

बिहार में NDA की नई सरकार के गठन के बाद जेपी नड्डा दिल्ली रवाना, पटना एयरपोर्ट पर बीजेपी के कई नेता रहे मौजूद
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में एनडीए की नई सरकार के गठन के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली रवाना हो गये। पटना एयरपोर्ट पर दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, सांसद संजय जायसवाल सहित कई सांसद और विधायक मौजूद थे। सभी बुके लेकर पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। बीजेपी के कई कार्यकर्ता भी इस दौरान एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। 


रविवार की शाम बिहार में नीतीश कुमार ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। बिहार में एनडीए की नई सरकार बन गई है। नीतीश कुमार बिहार के 9वीं बार मुख्यमंत्री बने हैं। वही सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा डिप्टी सीएम बन गये हैं। राजभवन में नीतीश कुमार सहित 9 मंत्रियों ने आज पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथग्रहण समारोह में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होने के लिए दिल्ली से पटना पहुंचे थे। शपथग्रहण समारोह के बाद जेपी नड्डा पटना स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी।


वही मंत्री बने बीजेपी नेताओं को भी जेपी नड्डा ने बधाई दी। मीडिया को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बन गयी है। एनडीए की नई सरकार में नीतीश कुमार की वापसी बिहार के लिए सुखद है। अब एनडीए की सरकार में बिहार का विकास तेजी से होगा। उन्होंने कहा कि हमारा गठबंधन बिहार के लिए बेहद जरूरी था। 


भारत की जनता पीएम मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रही है। अब बिहार की जनता नीतीश जी के नेतृत्व में आगे बढ़ेंगी। बिहार में नई एनडीए की सरकार बन गई है। डबल इंजन की सरकार में बिहार को आगे बढ़ाने का पूरजोर प्रयास किया जाएगा। अब बिहार में सबका-साथ सबका-विकास होगा। उज्जवल बिहार को बनाने में एनडीए गठबंधन सफल होगी। जेपी नड्डा ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी सीटे हम जीतेंगे। वही इंडिया गठबंधन पर हमला बोलते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि इंडी एलायंस परिवार बचाओं वाला एलायंस था। इंडी एलायंस भ्रष्टाचार करने वालों का जमावड़ा है।