ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुकेश सहनी को भेजा पत्र, पार्टी की तरफ से जीतन सहनी के निधन पर दुख जताया

PATNA: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी को एक पत्र भेजकर उनके पिताजी जीतन सहनी के निधन पर द

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुकेश सहनी को भेजा पत्र, पार्टी की तरफ से जीतन सहनी के निधन पर दुख जताया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी को एक पत्र भेजकर उनके पिताजी जीतन सहनी के निधन पर दुख प्रकट करते हुए संवेदना जताई है। सहनी को लिखे पत्र में जेपी नड्डा ने कहा है कि भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं की संवेदनाएं आपके परिजनों के साथ है।


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने पत्र में लिखा है कि आपके पूज्यनीय पिताजी जीतन सहनी के देहांत के बारे में जानकर अत्यंत दुःख हुआ। इस अपूरणीय क्षति के समय में मैं और मेरी भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की संवेदनाएं आपके और परिजनों के साथ हैं।


उन्होंने आगे लिखा है कि इस दुःख की घड़ी में मैं परमेश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें, साथ ही आपको एवं आपके परिवारजनों को इस दुःख से उबरने की शक्ति प्रदान करें। दिवंगत आत्मा की शांति की कामना के साथ विनम्र श्रद्धांजलि। ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः ।।


बता दें कि वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिताजी जीतन सहनी की अज्ञात अपराधियों ने चाकू गोदकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी। इसके बाद पूर्व मंत्री श्री सहनी को संवेदना देने वालों का तांता लगा हुआ है। प्रदेश के कई नेता पूर्व मंत्री से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त कर चुके हैं।