ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

जीतनराम मांझी की गृह विभाग से मांग.. सिपाही बहाली में दलित लड़कियों की हाइट 152 सेंटीमीटर किया जाए

PATNA : बिहार विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने आज कई मुद्दे उठाये. गृह विभाग के विभागीय बजट पर चर्चा के दौरान कटैती का विरोध किया. मांझी ने सदन से मगही में अपनी

जीतनराम मांझी की गृह विभाग से मांग.. सिपाही बहाली में दलित लड़कियों की हाइट 152 सेंटीमीटर किया जाए
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने आज कई मुद्दे उठाये. गृह विभाग के विभागीय बजट पर चर्चा के दौरान कटैती का विरोध किया. मांझी ने सदन से मगही में अपनी बात करने की अपील की. जिसपर आसन ने उन्हें अनुमति दे दी. मांझी नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कुछ मांग भी कर दी. मांझी ने आरक्षण और दलित समाज से जुड़े मुद्दे उठाये.


जीतन राम मांझी ने कहा कि गृह विभाग सिपाही बहाली में दलित समाज के लड़कियों की हाइट 152 सेंटीमीटर किया जाए. मांझी ने इसके लिए तर्क दिया कि जनरल कैटेगरी के बच्चे अच्छे खान-पान से शरीर का विकास करते हैं. लम्बे हो जाते हैं, जबकि दलित समाज की बच्चियों का पोषण अच्छे से नहीं हो पाता. उनकी लम्बाई कम रहा जाती है. इसलिए सिपाही बहाली में उनकी हाईट पर ध्यान दिया जाये. 


जीतनराम मांझी ने कहा कि दलित समाज की बच्चियां 155 सेंटीमीटर में छांट दी जाती हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार ने पहले भी मेरी बात मानी है. पहले 180 था, मेरी मांग पर 160 कर दिया. अब फिर मेरी सरकार से मांग है कि मेरी बात पर ध्यान दें. ताकि दलित बच्चियां भी बिहार पुलिस में अपनी सेवा दे सकें.


इसके अलावा मांझी ने सरकार से डबल मतदाता सूची का प्रस्ताव सदन में लाये जाने की मांग की. उन्होंने कहा कि यह यह बिल आता है तो सदन में सर्वसम्मति से पास हो जाता. उन्होंने जातिगत जनगणना में भोजपुरी और मगही को भी शामिल किये जाने की मांग की. इसके अलावा मांझी ने अगले सुझाव में कहा कि दलित परिवार के बेघर जमीन का पर्ची दिया जाए.



टैग्स