ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

झारखंड में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे तेजस्वी यादव, बिहार के इस लोकसभा सीट स्मृति ईरानी भरेंगी हुंकार

PATNA : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रचार का दौर जारी है। अबतक देश भर में पांच चरण का मतदान संपन्न हो चुका है और छठे चरण के मतदान के लिए प्रचार का शोर भी अब थम चुका है। इ

झारखंड में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे तेजस्वी यादव, बिहार के इस लोकसभा सीट स्मृति ईरानी भरेंगी हुंकार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रचार का दौर जारी है। अबतक देश भर में  पांच चरण का मतदान संपन्न हो चुका है और छठे चरण के मतदान के लिए प्रचार का शोर भी अब थम चुका है। इसके बाद अब अंतिम चरण के लिए एनडीए और महागठबंधन समेत अन्य दलों के नेताओं ने भी अपनी पूरी ताकत फूंकी हुई है। 


वहीं, एनडीए के प्रचार की कमान भाजपा के शीर्ष नेताओं और जदयू की ओर से खुद सीएम नीतीश कुमार ने थामी है तो महागठबंधन के प्रचार की कमान तेजस्वी यादव के हाथों में है। छठे चरण के मतदान के ठीक एक दिन पहले बिहार में गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य दिग्गज हुंकार भरेंगे। अमित शाह  आरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। शुक्रवार को सुबह 11 बजे आरा के रमना मैदान में गृह मंत्री चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे और एनडीए के प्रत्याशी आरके सिंह के पक्ष में वोट की अपील करेंगे। जनसभा के बाद गृह मंत्री झारखंड के लिए रवाना होंगे। 


इसके साथ ही  केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी शुक्रवार को बिहार आ रही हैं। पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के कंकड़बाग में चुनावी जनसभा को वो संबोधित करेंगी। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद के पक्ष में वोट की अपील करेंगी। इस चुनाव में पहली बार प्रचार के लिए स्मृति ईरानी पटना आ रही हैं। प्रचार के बाद आज ही वो पटना से वापस दिल्ली लौटेंगी। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस चुनाव में 50 से अधिक जनसभाएं कर चुके हैं. शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार काराकाट और जहानाबाद लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।  काराकाट लोकसभा क्षेत्र स्थित नोखा के बाजार समिति मैदान में सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर सीएम नीतीश कुमार चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे और उसके बाद शुक्रवार को ही मुख्यमंत्री शाम 4.30 बजे जहानाबाद स्थित कुर्था हाइस्कूल के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। 


उधर, राजद नेता सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इस चुनाव में ताबड़तोड़ प्रचार कर रहे हैं।महागठबंधन के प्रत्याशियों के लिए उन्होंने अबतक 200 से अधिक चुनावी जनसभाएं कर ली हैं। तेजस्वी यादव शुक्रवार 24 मई को झारखंड के चुनावी दौरे पर होंगे. वह पटना से दोपहर तीन बजे गोड्डा के लिए रवाना होंगे। जहां एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसी लोकसभा क्षेत्र के देवघर स्थित उच्च विद्यालय मोहनपुर में भी एक चुनावी सभा को तेजस्वी संबोधित करेंगे।