ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

झारखंड के JDU प्रभारी बने श्रवण कुमार, प्रवीण सिंह के निष्कासन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया मनोनित

DESK: बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार झारखंड के जेडीयू प्रदेश प्रभारी बनाए गये। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने वरिष्

झारखंड के JDU प्रभारी बने श्रवण कुमार, प्रवीण सिंह के निष्कासन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया मनोनित
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार झारखंड के जेडीयू प्रदेश प्रभारी बनाए गये। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने वरिष्ठ नेता और बिहार के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार को तत्काल प्रभाव से जेडीयू झारखंड प्रदेश का प्रभारी मनोनित किया। जेडीयू के महासचिव आफाक अहमद खान ने इस बात की जानकारी दी है।


बता दें कि इससे पहले प्रभारी प्रवीण सिंह थे जो बीते मंगलवार को बीजेपी में शामिल हो गये थे। झारखंड प्रदेश प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह और उनके समर्थकों को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने दल विरोधी कार्य मे लिप्त होने का आरोप लगाकर निकाल दिया था। पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद प्रवीण सिंह ने कहा था कि राजनीतिक जीवन में ये पहली बार पता चला कि बिना किसी शो कॉज के दल से निष्कासित किया जाता है।


प्रवीण सिंह ने बीते दिनों यह भी कहा था कि नीतीश कुमार अच्छे नेता हैं, लेकिन अब संगठन में उनकी नहीं चल रही है। यही नहीं उन्होंने झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो को अक्षम नेता करार देते हुए कहा था कि 4 वर्षों में उन्होंने पार्टी को मजबूत करने की कोशिश की पर दल के कुछ नेता ऐसे हैं जिनके पास विजन ही नहीं है। प्रवीण सिंह ने बीते दिनों यह भी कहा था कि उन्होंने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपनी इस्तीफे की सूचना पहले ही दे दी थी, उसके बाद आज सुबह उन्हें दल विरोधी कार्य के लिए पार्टी से बाहर कर दिया गया जो हास्यास्पद है।

झारखंड के JDU प्रभारी बने श्रवण कुमार, प्रवीण सिंह के निष्कासन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया मनोनित 

टैग्स