ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Jharkhand Exit Poll: झारखंड में किसकी बनेगी सरकार? जानिये सारे एग्जिट पोल के नतीजे

DESK: झारखंड में आज मतदान खत्म हो गया. 81 सीटों के लिए दो चरणों में हुई वोटिंग के बाद अब काउंटिंग का इंतजार है. इस बीच कई एग्जिट पोल भी आये हैं, जिनमें ये भविष्यवाणी की गयी ह

Jharkhand Exit Poll: झारखंड में किसकी बनेगी सरकार? जानिये सारे एग्जिट पोल के नतीजे
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK:  झारखंड में आज मतदान खत्म हो गया. 81 सीटों के लिए दो चरणों में हुई वोटिंग के बाद अब काउंटिंग का इंतजार है. इस बीच कई एग्जिट पोल भी आये हैं, जिनमें ये भविष्यवाणी की गयी है कि इस राज्य में किस गठबंधन या पार्टी की सरकार बन सकती है. वैसे, पिछले लोकसभा चुनाव से लेकर हरिय़ाणा में हुए विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल ख़ड़ा हुआ है. फिर भी इस बार भी एग्जिट पोल हुए हैं. हम आपको बता रहे हैं कि अलग-अलग एग्जिट पोल में किस गठबंधन या पार्टी को कितनी सीटें मिलती दिख रही हैं. CHANAKYA  का एग्जिट पोल:


CHANAKYA STRATEGIES के एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी गठबंधन को 45-50 सीटें, जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन को 35-38 सीटें और अन्य के खाते में 3 से 5 सीटें आयेंगी. 


AXIS MY INDIA का एग्जिट पोल: 

लेकिन AXIS MY INDIA के एग्जिट पोल के अनुसार, झारखंड में जेएमएम और कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है. एग्जिट पोल में I.N.D.I.A. को 53 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गयी है,  जबकि बीजेपी की अगुआई वाले एनडीए को 25 सीटें मिलने का अनुमान है.


MATRIZE का एग्जिट पोल: 

MATRIZE के एग्जिट पोल के मुताबिक  झारखंड में बीजेपी गठबंधन का पलडा भारी है. इस गठबंधन को 27-42 सीटें मिलती दिख रही हैं. वहीं, जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन को 25-30 सीटें और अन्य के खाते में 1-4 सीटें जाती दिख रही हैं.


पीपुल्स पल्स का एग्जिट पोल:

पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल के मुताबिक झारखंड में एनडीए को 44 से 53 सीटें मिल सकती हैं. वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा की अगुआई वाले गठबंधन को 25 से 37 सीटें मिल सकती हैं. अन्य के खाते में 5 से 9 सीटें आ सकती हैं।


टाइम्स नाऊ- जेवीसी का एग्जिट पोल:

टाइम्स नाऊ और जेवीसी के एग्जिट पोल में कहा गया है कि झारखंड में एनडीए को 40 से 44 मिल सकती है, जबकि I.N.D.I.A गठबंधन को 30 से 40 सीटे दी गई हैं. वहीं, अन्य के खाते में 1 सीट आ सकती है.


C Voter के एग्जिट पोल के अनुसार झारखंड में NDA को 36 सीटें सकती हैं. वहीं, सत्तारूढ़ जेएमएम के गठबंधन को 26 सीटें मिलने का अनुमान है. इस एग्जिट पोल के अनुसार, 20 सीटों पर कांटे की टक्कर है, जिसकी भविष्यवाणी करना मुश्किल है.

Jharkhand Exit Poll: झारखंड में किसकी बनेगी सरकार? जानिये सारे एग्जिट पोल के नतीजे