ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बड़ी खबर : JDU सांसद ललन सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा से की मुलाकात, बोले.. पार्टी में सबकुछ ठीक है

PATNA : जनता दल यूनाइटेड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है केंद्रीय मंत्रिमंडल में जेडीयू के शामिल होने के बाद लोकसभा सांसद ललन सिंह आज अचानक उपेंद्र कुशवाहा से मिलने पहुं

बड़ी खबर : JDU सांसद ललन सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा से की मुलाकात, बोले.. पार्टी में सबकुछ ठीक है
First Bihar
2 मिनट

PATNA : जनता दल यूनाइटेड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है केंद्रीय मंत्रिमंडल में जेडीयू के शामिल होने के बाद लोकसभा सांसद ललन सिंह आज अचानक उपेंद्र कुशवाहा से मिलने पहुंचे हैं. उपेंद्र कुशवाहा के स्टैंड रोड स्थित आवास पहुंचकर ललन सिंह ने तकरीबन घंटे भर तक उनसे बातचीत की है.


ललन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा की इस मुलाकात को बेहद खास माना जा रहा है. बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल में आरसीपी सिंह बतौर मंत्री शामिल हुए थे. उसके बाद से जेडीयू की अंदरूनी सियासत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है. राष्ट्रीय अध्यक्ष के केंद्रीय मंत्री बनने के बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें बधाई नहीं दी है. लेकिन इस बीच उपेंद्र कुशवाहा से ललन सिंह की मुलाकात को बेहद खास माना जा रहा है.


घंटे भर तक उपेंद्र कुशवाहा से बंद कमरे में बातचीत करने के बाद बाहर निकले ललन सिंह से जब केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में जेडीयू के शामिल होने की बाबत से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इसके लिए अधिकृत थे और उन्होंने जो फैसला किया वह सही है. पार्टी में किसी तरह की कोई नाराजगी को लेकर सवाल किए जाने पर ललन सिंह ने कहा कि सब कुछ ठीक है. इसके अलावे ललन सिंह ने कोई सवाल का जवाब नहीं दिया.


उधर ललन सिंह से मुलाकात के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि पार्टी के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद अब इस पर कोई प्रतिक्रिया देना बाकी नहीं रह जाता है. वह पहले ही कह चुके हैं कि राष्ट्रीय अध्यक्ष इसके लिए अधिकृत थे और उन्होंने जो सही समझा वह फैसला लिया. उपेंद्र कुशवाहा कल यानी 10 जुलाई से बिहार दौरे पर निकलने वाले हैं. थोड़ी देर में कुशवाहा पटना से रवाना हो जाएंगे और उसके ठीक पहले ललन सिंह ने उनसे मुलाकात की है