ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

JDU सांसद ललन सिंह ने तेजस्वी पर बोला हमला, कहा- किस बिल में छिपकर ट्वीट कर रहे हैं नेता प्रतिपक्ष?

PATNA: बढ़ते कोरोना महामारी के बीच राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गयी है। जेडीयू के सांसद ललन सिंह ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी किस बिल

JDU सांसद ललन सिंह ने तेजस्वी पर बोला हमला, कहा- किस बिल में छिपकर ट्वीट कर रहे हैं नेता प्रतिपक्ष?
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA: बढ़ते कोरोना महामारी के बीच राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गयी है। जेडीयू के सांसद ललन सिंह ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी किस बिल में छिपकर ट्वीट कर रहे हैं। इसकी जानकारी सार्वजनिक करें। बिहार की जनता यह जानना चाहती है कि इस वक्त संकट के घड़ी में तेजस्वी कहां हैं?


JDU सांसद ललन सिंह ने यह भी कहा कि बिहार में जब भी कोई संकट आता है तेजस्वी यादव गायब हो जाते हैं। अब बिहार की जनता तेजस्वी यादव को खोज रही है। ललन सिंह ने कहा कि बिहार में लॉकडाउन की तमाम परिस्थितियों को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 15 मई तक लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सिर्फ आरोप लगा देने से कुछ नहीं होता है। तेजस्वी खुद इस बात की जानकारी दे की इस आपदा के समय आप कहां हैं?




गौरतलब है कि आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने 15 मई तक लॉकडाउन लगाने की बिहार सरकार की घोषणा पर तंज कसा था। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए कहा था कि पटना हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की व्यवस्था को लेकर जो टिप्पणी की है, उस पर सरकार को जवाब देना चाहिए। आखिर जंगलराज की दुहाई देने वाले अब कहां हैं। तेजस्वी ने कहा कि 15 दिन से समूचा विपक्ष लॉकडाउन करने की मांग कर रहा था, तो नहीं किया गया। अब जब गांव-गांव, टोला-टोला संक्रमण फैल गया तब सरकार ने लॉकडाउन लगाया है।