ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

भ्रष्ट हो गई है अशोक चौधरी की बुद्धि: भाषा की मर्यादा लांघने पर बरसी BJP, कहा- मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गए हैं JDU-RJD के लोग!

PATNA: सीबीआई द्वारा तेजस्वी यादव के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के बाद से बीजेपी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगातार दबाव बना रही है कि वे तेजस्वी यादव से इस्तीफा लें। बीजेपी के इस दब

भ्रष्ट हो गई है अशोक चौधरी की बुद्धि: भाषा की मर्यादा लांघने पर बरसी BJP, कहा- मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गए हैं JDU-RJD के लोग!
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: सीबीआई द्वारा तेजस्वी यादव के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के बाद से बीजेपी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगातार दबाव बना रही है कि वे तेजस्वी यादव से इस्तीफा लें। बीजेपी के इस दबाव के कारण जेडीयू और आरजेडी के नेता घबराहट में है। जिसका नतीजा हुआ कि आज नीतीश कुमार के करीबी मंत्री अशोक चौधरी विधानसभा में भाषा की मर्यादा को लांघ गए और अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया। बीजेपी ने इसको लेकर जेडीयू और आरजेडी पर जोरदार हमला बोला है।


बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी के द्वारा अपशब्दों का इस्तेमाल करने पर बीजेपी विधान पार्षद नवल किशोर यादव ने बड़ी बात कह दी है। बीजेपी नेता ने कहा है कि जेडीयू और आरजेडी के लोग मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गए हैं और घबराहट में हैं। अशोक चौधरी पढ़े लिखे आदमी हैं और बिहार के शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं लेकिन लगता है कि इन लोगों की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है। उन्होंने कहा कि जेडीयू और आरजेडी के लोग गौर लोकतांत्रिक हो गए हैं। 


बीजेपी एमएलसी ने कहा कि अशोक चौधरी की भाषा असंसदीय है। लोगतंत्र में ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करने की छूट भारत का संविधान किसी को नहीं देता है लेकिन लालू-नीतीश की पार्टी और कांग्रेस किसी भी सीमा तक जा सकते हैं। उनके गिरने का स्तर इतना नीचे चला गया है कि जिसे कोई झूक कर भी नहीं देख सकता है। बता दें कि विधानसभा परिसर में आज जब मीडियाकर्मियों ने तेजस्वी के इस्तीफे से जुड़ा सवाल अशोक चौधरी से किया तो वे भड़क गए और बातचीत के दौरान भाषा की मर्यादा को लांघ गए थे।