ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

JDU-RJD का गठबंधन बेमेल: महागठबंधन में घमासान पर बोले मांझी- नीतीश सियासत के माहिर खिलाड़ी.. सही समय पर लेंगे फैसला

PATNA: शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और उनके विभागीय अपर मुख्य सचिव केके पाठक के बीच ऐसा संग्राम छिड़ा कि बात महागठबंधन सरकार तक पहुंच गई। इस विवाद को लेकर आरजेडी और जेडीयू के नेता एक दू

JDU-RJD का गठबंधन बेमेल: महागठबंधन में घमासान पर बोले मांझी- नीतीश सियासत के माहिर खिलाड़ी.. सही समय पर लेंगे फैसला
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और उनके विभागीय अपर मुख्य सचिव केके पाठक के बीच ऐसा संग्राम छिड़ा कि बात महागठबंधन सरकार तक पहुंच गई। इस विवाद को लेकर आरजेडी और जेडीयू के नेता एक दूसरे पर लगातार आरोप लगा रहे हैं। लालू के करीबी नेता नीतीश कुमार के खिलाफ जहर उगल रहे हैं तो वहीं जेडीयू ने भी कह दिया है कि आरजेडी नेता सब्र का इम्तिहान न लें। इस सियासी घमासान के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने बड़ी बात कह दी है।


लालू-नीतीश का साथ छोड़ हाल ही में एनडीए गठबंधन में शामिल हुए हम के संरक्षक जीतन राम मांझी ने दिल्ली में कहा है कि नीतीश कुमार का पाला बदलना कोई नई बात नहीं है। जीतनराम मांझी ने कहा कि आरजेडी और जेडीयू का गठबंधन पूरी तरह से बेमेल है और इस गठबंधन का बने रहना राज्य के हित में नहीं है। नीतीश कुमार सभी चीजों को अच्छी तरह से समझते हैं, वे कब क्या करेंगे कुछ नहीं कहा जा सकता है।


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार राजनीति के माहिर खिलाड़ी हैं, देखना होगा कि वे कब और किस तरह से पाला बदलते हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सही समय पर सही फैसला लेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में जब एनडीए की सरकार थी तो बहुत अच्छा काम हो रहा था लेकिन जब महागठबंधन की सरकार बनी तो विकास की रफ्तार धीमी पड़ गई। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अगर एनडीए के साथ आ जाते हैं तो राज्य के हित में बहुत अच्छा रहेगा। 


बता दें कि बिहार की सियासत में इस बात को लेकर चर्चा तेज है कि लालू प्रसाद अपने बेटे तेजस्वी यादव को सीएम बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगातार दबाव बना रहे हैं। नीतीश के विरोधी लगातार इसको लेकर दावा भी कर रहे हैं। कहा यह भी जा रहा है कि सीएम नीतीश के खिलाफ आरजेडी नेताओं की बयानबाजी से मुख्यमंत्री का लालू-तेजस्वी से मोह भंग होता जा रहा है और नीतीश एक बार फिर से पाला बदलने की तैयारी कर रहे हैं।