ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

JDU राज्य कार्यकारिणी की बैठक शुरू, BJP का दिया दर्द कम नहीं हो रहा है

PATNA : जेडीयू राज्य कार्यकारिणी की बैठक का आज दूसरा और अंतिम दिन है. प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में जेडीयू की बैठक शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पार्टी के

JDU राज्य कार्यकारिणी की बैठक शुरू, BJP का दिया दर्द कम नहीं हो रहा है
First Bihar
3 मिनट

PATNA : जेडीयू राज्य कार्यकारिणी की बैठक का आज दूसरा और अंतिम दिन है. प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में जेडीयू की बैठक शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह समेत तमाम नेता बैठक में मौजूद हैं. इस बैठक में थोड़ी देर के अंदर ही नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो जाएगी.


लेकिन बैठक के शुरू होने के पहले आज भी जेडीयू नेताओं का दर्द खूब छलका. बैठक में शामिल होने के लिए जाने से पहले उन नेताओं ने बीजेपी को लेकर अपनी जमकर भड़ास निकाली, जिन्होंने हार का सामना किया. विधानसभा चुनाव में बीजेपी की भूमिका को लेकर जेडीयू के ऐसे नेता नाराज हैं, जो विधानसभा पहुंचने से चूक गए. परबत्ता विधानसभा सीट से जदयू के उम्मीदवार रहे डॉक्टर संजीव ने बीजेपी की भूमिका पर नाराजगी जताई है. 


बता दें कि जदयू की राज्य कार्यकारिणी में लगभग 300 सदस्य हैं. पार्टी सूत्रों की मानें तो राज्य कार्यकारिणी में बदलाव भी किए जा सकते हैं. जेडीयू के अंदरूनी सूत्रों की मानें तो जिन लोगों की भूमिका पार्टी के खिलाफ रही है, वैसे लोगों पर कार्रवाई हो सकती है. भीतरघात करने वाले पार्टी नेताओं की पहचान कर उन पर कार्रवाई हो सकती है. बताया जा रहा है कि देश के राजनीतिक हालात पर चर्चा होगी और आगे की रणनीति पर फैसला लिया जायेगा. 


सूत्रों का कहना है कि राज्य सरकार ने अब सात निश्चय पार्ट-2 के बिंदुओं पर काम शुरू कर दिया है. इसे लेकर जदयू की प्रदेश कार्यकारिणी में भी चर्चा होगी. जनता दल यूनाइटेड में बड़े बदलाव के भी संकेत मिल रहे हैं. राष्ट्रीय कार्यकारिणी में फेरबदल के बाद राज्य की कार्यकारिणी में भी बदलाव की तैयारी की जा रही है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पार्टी में महिलाओं और युवाओं को बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं. युवाओं को भी प्रदेश JDU की कमिटी में जगह मिलने की संभावना है. इसके साथ ही महिला सहित हाशिये पर रहे लोगों को भी पार्टी संगठन से अधिक-से-अधिक जोड़ने की रणनीति पर चर्चा होगी. विधानसभा चुनाव के दौरान इस वर्ग के लोगों की अच्छी वोटिंग हुई थी.

टैग्स