ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

JDU पदाधिकारियों की बैठक आज : CM नीतीश भी करेंगे संबोधित, RCP दिल्ली से जुड़ेंगे

PATNA : नई प्रदेश कमेटी की गठन के बाद जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश पदाधिकारियों की आज पहली बैठक होने जा रही है। तमाम कयासों के बीच आखिरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश पदाधिका

JDU पदाधिकारियों की बैठक आज : CM नीतीश भी करेंगे संबोधित, RCP दिल्ली से जुड़ेंगे
Editor
2 मिनट

PATNA : नई प्रदेश कमेटी की गठन के बाद जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश पदाधिकारियों की आज पहली बैठक होने जा रही है। तमाम कयासों के बीच आखिरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश पदाधिकारियों की पहली बैठक को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस बैठक में वर्चुअली जुड़ेंगे। सुबह 11 बजे से पार्टी के प्रदेश कार्यालय में इस बैठक का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने आवाज से वर्चुअल मोड में इस बैठक को संबोधित करेंगे जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह बैठक को दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय से संबोधित करेंगे। पार्टी के संसदीय बोर्ड अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा प्रदेश कार्यालय में मौजूद रहेंगे उनके अलावा पार्टी के तमाम अन्य नेता भी बैठक में शामिल होंगे। 



जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण बताया है। कुशवाहा ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह तमाम पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे। वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, मंत्री विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र यादव, अशोक चौधरी समेत अन्य पदाधिकारी भी बैठक में मौजूद रहेंगे। हालांकि मंत्री संजय झा भी वर्चुअल मोड में ही बैठक से जुड़ेंगे। 



इस बैठक में पार्टी के सभी 211 पदाधिकारी शामिल होने वाले हैं। बैठक में सभी उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव और प्रवक्ता पार्टी कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में मौजूद रहेंगे। बैठक में संगठन को लेकर चर्चा होगी विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन खराब रहा था और अब संगठन को कैसे ज्यादा धारदार बनाया जाए, कैसे सरकार की तरफ से किए गए कामों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाए इसको लेकर रणनीति बनेगी।


टैग्स