ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

JDU प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव 27 नवंबर को, नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी

PATNA : जनता दल यूनाइटेड के संगठन चुनाव की प्रक्रिया राज्य स्तर पर पहुंच गई है। जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव आगामी 27 नवंबर को कराया जाएगा। पार्टी कार्यालय स्थित कर्पूरी सभा

JDU प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव 27 नवंबर को, नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : जनता दल यूनाइटेड के संगठन चुनाव की प्रक्रिया राज्य स्तर पर पहुंच गई है। जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव आगामी 27 नवंबर को कराया जाएगा। पार्टी कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में इसके लिए राज्य परिषद की बैठक बुलाई गई है। जिला स्तर का चुनाव पूरा करा लिया गया है। पार्टी में 51 सांगठनिक जिलों में से 42 में निर्वाचन का काम पूरा कर लिया है। चार जिला नगर अध्यक्षों का चुनाव और पांच जिला अध्यक्षों का चुनाव स्थगित करना पड़ा है, इसको लेकर बाद में फैसला होगा।


प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद सिंह ने कार्यक्रम घोषित किया है। इसके मुताबिक के 26 नवंबर को सुबह 11 बजे से 1 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा। 1:15 से लेकर 1:45 तक नामांकन पत्रों की जांच होगी और उसी दिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद मैदान में बचे उम्मीदवारों के बीच प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा, हालांकि प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर जिस चेहरे के ऊपर नीतीश कुमार की सहमति होगी उसका निर्विरोध निर्वाचन तय है। 27 नवंबर को 1:15 बजे से 1:30 बजे तक वोटिंग का वक्त रखा गया है हालांकि इस बात की उम्मीद नहीं है कि प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में वोटिंग की नौबत आएगी। 27 नवंबर को ही प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव संपन्न करा लिया जाएगा।


जनता दल यूनाइटेड के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी ने आज 42 नवनिर्वाचित जिला अध्यक्षों और नगर अध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी। जिन सांगठनिक जिलों में चुनाव प्रक्रिया पूरी नहीं कराई जा सकी उनमें दरभंगा नगर, कटिहार नगर, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, मुजफ्फरपुर नगर, बेगूसराय नगर, शेखपुरा, रोहतास और औरंगाबाद जिला शामिल है। हालांकि लिस्ट को देखकर जो बात चौंकाने वाली है वह यह कि गया नगर के अध्यक्ष के पद पर राजू वर्णवाल को निर्वाचित घोषित किया गया है, यहां हंगामा भी हुआ था और विवाद को लेकर दूसरे उम्मीदवारों ने मुख्यालय तक शिकायत भी की थी लेकिन नेतृत्व का आशीर्वाद हासिल होने के कारण आखिरकार राजू वर्णवाल को निर्वाचित घोषित कर दिया गया है।


JDU प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव 27 नवंबर को, नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी


JDU प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव 27 नवंबर को, नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी