ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Jdu Politics: मनीष वर्मा की यात्रा स्थगित..JDU अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने 'राष्ट्रीय महासचिव' के जिला स्तरीय कार्यक्रम रोकने का जारी किया पत्र, वजह क्या है...

Jdu Politics: मनीष कुमार वर्मा की यात्रा को रोक दिया गया है. नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रीय महासचिव की यात्रा को स्थगित करने का पत्र जारी किया है.

Jdu Politics: मनीष वर्मा की यात्रा स्थगित..JDU अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने 'राष्ट्रीय महासचिव' के जिला स्तरीय कार्यक्रम रोकने का जारी किया पत्र, वजह क्या है...
Viveka Nand
2 मिनट

Jdu Politics: मनीष कुमार वर्मा की यात्रा को रोक दिया गया है. नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रीय महासचिव की यात्रा को स्थगित करने का पत्र जारी किया है. पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिए थे. इसके बाद उमेश कुशवाहा ने राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा के कार्यक्रम को बंद करने की चिट्ठी जारी की है. हालांकि, पत्र में कार्यक्रम रोकने की वजह का उल्लेख नहीं किया गया है.  

मनीष वर्मा का कार्यक्रम स्थगित 

जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने आज आज 6 दिसंबर को पत्र जारी किया है. जिसमें कहा गया है कि पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा का जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थगित किया जाता है. उमेश कुशवाहा ने अपने पत्र में आगे लिखा है कि पार्टी का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित यात्रा एवं एनडीए की जिलावार संयुक्त बैठक समय के अनुरूप होगी. 

आखिर क्यों रोक दी गई यात्रा...वजह नहीं बताया गया 

बता दें, आईएएस अधिकारी रहे मनीष कुमार वर्मा जेडीयू ज्वाइन करने के कुछ समय बाद से जिलों का दौरा कर रहे थे. जिलों में जाकर पार्टी का कार्यक्रम कर रहे थे. नेतृत्व ने राष्ट्रीय महासचिव का जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थगित करने का निर्णय लिया है. हालांकि कार्यक्रम स्थगित करने के पीछे कोई वजह नहीं बताई गई है. पार्टी के जानकार बताते हैं कि दल के अंदर सब कुछ ठीक नहीं है. मनीष वर्मा की जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर पार्टी में ही अलग-अलग राय थी. 

विवेकानंद की रिपोर्ट