ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

JDU ऑफिस में सीएम नीतीश कुमार की मौजूदगी, गोपाल मंडल के विवादित बयान पर बोले ललन - उन्हीं से जाकर पूछिए ...क्या बोले हैं

PATNA : जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार एक्शन में आ गए हैं। शुक्रवार को सीएम अचानक से मुख्य सचिवालय पहुंचे और यहां कुछ देर रुकने के बाद नीतीश कुमार सीधा पट

JDU ऑफिस में सीएम नीतीश कुमार की मौजूदगी, गोपाल मंडल के विवादित बयान पर बोले ललन - उन्हीं से जाकर पूछिए ...क्या बोले हैं
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार एक्शन में आ गए हैं। शुक्रवार को सीएम अचानक से मुख्य सचिवालय पहुंचे और यहां कुछ देर रुकने के बाद नीतीश कुमार सीधा पटना स्थित अपनी पार्टी जदयू के कार्यालय पहुंच गए। लेकिन, इस दौरान एक बार फिर सीएम को पार्टी के वरीय अधिकारी पार्टी दफ्तर से गायब मिले। हालांकि, सीएम के आगमन के बाद ये नेता आनन - फानन में दफ्तर पहुंचे। 


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सचिवालय से निकल कर सीधा पार्टी दफ्तर पहुंच गए। जहां सीएम के आगमन के बाद भी पार्टी ऑफिस में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और  राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह समेत बहुत सारे नेता मौके से गायब मिले। हालांकि,जैसे भी इस बात की भनक ललन सिंह को लगी कि सीएम का आगमन ऑफिस में हुआ तो वो आनन - फानन में पार्टी दफ्तर पहुंचे। 


वहीं, इस दरमियां सबसे रोचक यह रही कि पार्टी के विधायक गोपाल मंडल भी दफ्तर पहुंचे और उसके बाद जब उनसे सवाल किया गया तो वो पत्रकारों के सवाल पर गंदी - गंदी गलियां दे डाली। उसके बाद पत्रकारों ने इसका विरोध जताया और इसके बाद जब सीएम जदयू दफ्तर से बाहर निकलने लगे तो पत्रकारों ने उन्हें रोक कर मामले की जानकारी देनी चाह। लेकिन, सीएम चलते बने। 


उधर, इस मामले को लेकर जब जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि- गोपाल मंडल जो बोला है उसका उसी से जाकर सवाल पूछ लिगिए। उसके बाद ललन सिंह चलते बने। उन्होंने इस मामले में कुछ भी बोलना उचित नहीं समझा। सीधा एक जवाब देते हुए कहा कि आपको जो कुछ भी पूछना है उसी से जाकर पूछ लिगिए।