ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

लोकसभा चुनाव : सीएम नीतीश ने JDU नेताओं के साथ की वर्चुअल मीटिंग, तय की सीमांचल को साधने की रणनीति ; कार्यकर्ताओं को दिए चुनावी टिप्स

PATNA : लोकसभा चुनाव को लेकर जारी सियासी गहमागहमी के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को अचानक प्रदेश जेडीयू कार्यालय पहुंच गए और पार्टी के नेताओं के साथ वर्चुअल मीटिंग की। इस दौ

लोकसभा चुनाव : सीएम नीतीश ने JDU नेताओं के साथ की वर्चुअल मीटिंग, तय की सीमांचल को साधने की रणनीति ; कार्यकर्ताओं को दिए चुनावी टिप्स
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव को लेकर जारी सियासी गहमागहमी के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को अचानक प्रदेश जेडीयू कार्यालय पहुंच गए और पार्टी के नेताओं के साथ वर्चुअल मीटिंग की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उन्हें कई जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर और बांका लोकसभा क्षेत्र के जद (यू) जिला अध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्षों एवं पंचायत अध्यक्षों के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों की जानकारी ली।


दरअसल, लोकसभा चुनाव लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को वर्चुअल माध्यम से विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के पंचायत अध्यक्षों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने चुनाव सम्बंधी तैयारियों का जायजा भी लिया। साथ ही एनडीए प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराने के लिए पार्टी के तमाम पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।


इस बैठक में किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर एवं बांका लोकसभा, जिसमें 9 सांगठनिक जिलों के 90 प्रखण्ड इकाई एवं 1174 पंचायत इकाई के अलाव पांचों लोकसभा के प्रमुख नेताओं समेत करीब पांच हजार लोग इस वर्चुअल बैठक में शामिल हुए। साथ ही प्राथमिक इकाइयों के 14 लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपने विचार रखे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर एनडीए को जीत दिलाने के लिए सभी लोगों को मजबूती से काम करना है। बिहार के विकास में केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। इसलिए हमें फिर से नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि वे सभी जगह जाएंगे और आम लोगों से मुलाकात करेंगे। 


सीएम नीतीश ने आरजेडी को भी निशाने पर लिया और कहा कि 15 सालों में उनलोगों ने कुछ नहीं किया। सिर्फ अपने परिवार के सदस्यों को आगे बढ़ाने का काम किया है। हमें मौका मिला तो हमने बिहार की महिलाओं को पंचायती राज एवं नगर निकायों में 50 फीसदी आरक्षण देने का काम किया। वर्ष 2005 में बिहार का बजट 24 हजार करोड़ रुपये थे लेकिन आज वही बजट 2 लाख, 78 हजार करोड़ रुपये से अधिक का हो गया है। 2005 के बाद हिन्दू-मुस्लिम के बीच होने वाले झगड़े बिल्कुल बंद हो गए। इस वर्चुअल बैठक में प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, मंत्री विजय कुमार चौधरी, राज्यसभा सांसद सह पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार झा समेत पार्टी के अन्य नेता शामिल हुए।