ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

फर्स्ट बिहार की खबर का असर : युवा JDU के प्रदेश उपाध्यक्ष पर गिरी गाज, प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा ने पद से हटाया

PATNA : शराब पार्टी वाले वायरल वीडियो के मामले में युवा जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल गौरव के ऊपर गाज गिर गई है। फर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर हुआ है। युवा जेडीयू के प्रद

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : शराब पार्टी वाले वायरल वीडियो के मामले में युवा जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल गौरव के ऊपर गाज गिर गई है। फर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर हुआ है। युवा जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अभय कुशवाहा ने विशाल गौरव का वायरल वीडियो सामने आने के बाद कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से हटा दिया है। विशाल गोरव पर कार्रवाई के बारे में जानकारी युवा जेडीयू के प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह सेतु ने दी है. 


फर्स्ट बिहार से बातचीत में युवा जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा ने कहा है कि उनकी पार्टी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सिद्धांत और मूल्यों पर चलती है। बिहार में शराबबंदी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लागू किया और पार्टी का हर नेता कार्यकर्ता इसी संकल्प के साथ संगठन में काम करता है। उनकी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष का वायरल वीडियो सामने आने के बाद उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए विशाल गौरव को पद से हटा दिया है। कुशवाहा ने कहा है कि वह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से यह अनुशंसा करेंगे की विशाल गौरव की प्राथमिक सदस्यता भी खत्म की जाये. 


फर्स्ट बिहार में वायरल वीडियो को लेकर विशाल गौरव से भी बात की है विशाल गौरव ने कहा है कि वह बिहार या देश के बाहर अपने निजी जीवन में क्या करते हैं पैसे लेकर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। हालांकि विशाल गौरव ने यह जरूर कहा है कि यह वीडियो बिहार में शराबबंदी लागू होने के पहले का है। विशाल के मुताबिक के वीडियो उनके काठमांडू ट्रिप का है। फर्स्ट बिहार को उन्होंने काठमांडू के होटल की बुकिंग स्लिप देने का भी भरोसा दिया लेकिन वह तत्काल इसे साझा नहीं कर पाए। विशाल गौरव ने कहा है कि उनके खिलाफ पार्टी के ही कुछ नेता साजिश रच रहे हैं। वह विधानसभा का अगला चुनाव लड़ना चाहते हैं लेकिन उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। विशाल ने खुद भी आरोपमुक्त होने तक अपने पद से इस्तीफा देने की बात कही है. 

टैग्स