ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

जेडीयू ने तेजस्वी पर बोला बड़ा हमला, उपचुनाव के पहले ही तेजस्वी ने हार कबूला..इसलिए प्रवचन दे रहे हैं: नीरज कुमार

PATNA: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने आज पटना में पत्रकारों को संबोधित किया। इस दौरान तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। तेजस्वी यादव ने दिवाली से पहले रि

जेडीयू ने तेजस्वी पर बोला बड़ा हमला, उपचुनाव के पहले ही तेजस्वी ने हार कबूला..इसलिए प्रवचन दे रहे हैं: नीरज कुमार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने आज पटना में पत्रकारों को संबोधित किया। इस दौरान तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। तेजस्वी यादव ने दिवाली से पहले रिकार्डिंग बम फोड़ते हुए कहा कि नीतीश क्या-क्या बाते करते हैं और क्या-क्या आदेश अधिकारियों को देते है सब मेरे पास है। तेजस्वी के इस बयान पर जेडीयू नेता नीरज कुमार ने भी जमकर हमला बोला है। नीरज कुमार ने कहा कि उपचुनाव से पहले  तेजस्वी ने हार स्वीकार कर लिया है और शायद इसी कारण वे प्रवचन दे रहे हैं। 


मुख्यमंत्री नीतीश पर तेजस्वी के दिए गये बयान के बाद जेडीयू नेता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला। नीरज कुमार ने कहा कि कुशेश्वरस्थान और तारापुर में होने वाले उपचुनाव से पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने अपना हार स्वीकार कर लिया है और शायद इसी बात से वे बौखलाकर इस तरह अनाप सनाप बोल रहे हैं। 


नीरज कुमार ने कहा कि बिना मतलब के तेजस्वी यादव प्रवचन देने का काम कर रहे हैं। जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि सजायाफ्ता पिता लालू प्रसाद यादव की मदद तेजस्वी ने होने वाले उपचुनाव में ली है। लेकिन लालू की मदद लेने के बावजूद उनमे आत्मविश्वास की भारी कमी दिख रही है। 


तेजस्वी जी को जनता के जनादेश पर भरोसा रखना चाहिए लेकिन उन्हें इस पर भरोसा नहीं है उन्हे तो भ्रमजाल पर भरोसा है। नीरज ने कहा कि तेजस्वी 420 के आरोपी है जैसा कानून की धारा है वैसा ही राजनीतिक संस्कार उनका बनता जा रहा है यह उन्ही को मुबारक हो। नीरज कुमार ने कहा कि बिहार की जनता सब कुछ देख रही है। तारापुर और कुशेश्वरस्थान में जनता व्यापक जनादेश एनडीए के पक्ष में देगी।      


वही जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने भी तेजस्वी पर हमला बोला है। अभिषेक झा ने कहा कि तेजस्वी यादव जनता को दिग्भ्रमित करना चाहते है। अपने डर का मैसेज जनता के बीच देना चाहते है। उन्हें पता है कि उपचुनाव में उनकी जीत नहीं होने वाली है। एनडीए भारी बहुमत से दोनों सीटे जीत रही है। अपनी हार का आभास तेजस्वी को हो गया है और शायद इसलिए तेजस्वी अनाप शनाप बोलने का काम कर रहे हैं। चुनाव प्रचार का शोर थम चुका है अब जनता के बीच कैसे जाएगे इसलिए प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बयानबाजी कर रहे हैं। तेजस्वी पर  ओछे स्तर की राजनीति करने का आरोप अभिषेक झा ने लगाया।

टैग्स