ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

तेजस्वी पर हमलावर हुई JDU, पूछा-RJD कार्यकर्ताओं की गुंडई पर मौन क्यों?

PATNA : जदयू नेता नीरज कुमार ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए उन्हें जालसाजी का सरताज बताया है. नीरज कुमार ने कहा कि जो लोग चुनाव आयोग के अनुदेश का अनुपालन न

तेजस्वी पर हमलावर हुई JDU, पूछा-RJD कार्यकर्ताओं की गुंडई पर मौन क्यों?
Anamika
2 मिनट

PATNA :  जदयू नेता नीरज कुमार ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए उन्हें जालसाजी का सरताज बताया है.  नीरज कुमार ने कहा कि जो लोग चुनाव आयोग के अनुदेश का अनुपालन नहीं करते हैं वो उसपर सवाल खड़ा कर रहे हैं. तेजस्वी यादव ने अपनी संपत्ति का ब्योरा गलत दिया और आज चुनाव आयोग पर प्रवचन दे रहा है. 

नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव को पर हमला बोलते हुए कहा कि पिता के बेल के लिए कोर्ट जा रहे हैं तो और चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़ा कर रहे हैं. निरज कुमार ने आरा में आरजेडी समर्थकों की गुंडागर्दी पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि आप इसपर चुप क्यों हैं. इसका साफ मतलब है कि आप इसे स्पोर्ट कर रहे हैं. 

नीरज कुमार ने एक बार फिर से संपत्ति पर हमला बोलते हुए कहा कि  पैतृक गांव व ननीहाल में जो जमीन है वो इनके चुनावी हलफनामे में क्यों नहीं है. उस जमीन की लागत लगभग 70 लाख रुपए की है, तो फिर उस संपत्ती का ब्यौरा क्यों नहीं. तेजस्वी यादव को स्पष्ट करना चाहिए उनकी मंशा क्या है. क्या इतना भी त्याग नहीं कर सकते कि जिनकी जमीन है उनको वापस कर दे?"

तेजस्वी के 10 लाख नौकरी वाले वादे पर हमला बोलते हुए नीरज कुमार ने कहा कि जो लोग 420 के आरोपी को पीए का नौकरी देते हैं  तो उनके  नौकरी देने की प्रक्रिया क्या होगी सोच लीजिए.