ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

लोकसभा चुनाव 2024 : JDU ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सीएम नीतीश कुमार और ललन सिंह समेत 40 नेताओं जगह; नहीं है केसी त्यागी का नाम

PATNA : जेडीयू ने लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची गुरुवार को जारी कर दी है। इस लिस्ट में सीएम नीतीश कुमार, वशिष्ठ नारायण सिंह, ललन सिंह, विजय चौधरी, अशोक चौधरी, सं

लोकसभा चुनाव 2024 : JDU ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सीएम नीतीश कुमार और ललन सिंह समेत 40 नेताओं जगह;  नहीं है केसी त्यागी का नाम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : जेडीयू ने लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची गुरुवार को जारी कर दी है। इस लिस्ट में सीएम नीतीश कुमार, वशिष्ठ नारायण सिंह, ललन सिंह, विजय चौधरी, अशोक चौधरी, संजय झा, वीजेंद्र यादव, संजय सिंह, रामनाथ ठाकुर, लेसी सिंह, रत्नेश सदा सहित कुल 40 स्टार प्रचारको के नाम शामिल हैं। लेकिन, बिहार के लिए जारी इस लिस्ट में केसी त्यागी का नाम नजर नहीं आया है। 


जदयू के तरफ से जारी लिस्ट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ वशिष्ठ नारायण सिंह, ललन सिंह, विजय चौधरी, अशोक चौधरी, संजय झा, बिजेंद्र यादव, संजय सिंह, रामनाथ ठाकुर, लेसी सिंह, रत्नेश सदा, खालिद अनवर सहित 40 लोगों के नाम शामिल हैं। जेडीयू की स्टार प्रचारकों की इस लिस्ट में राज्य मंत्रिमंडल में जेडीयू कोटे के सभी मंत्रियों को शामिल किया गया है। लेकिन, सबसे रोचक बात यह है कि इसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी का नाम नजर नहीं आ रहा है। 


दरअसल, लोकसभा चुनाव की तिथि की घोषणा के बाद सभी पार्टियां रणनीति बनाने में जुट गई हैं और कमर कस चुकी हैं।  चुनाव में सभी पार्टियां पूरी ताकत झोंकने के मूड में है। ऐसे में जदयू ने अपनी लिस्ट में 40 स्टार प्रचारकों का नाम शामिल किया है। इससे पहले जदयू की सहयोगी पार्टी भाजपा ने भी बिहार के लिए  40 स्टार प्रचारकों का नाम शामिल किया था। इस लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर योगी आदित्यनाथ तक का नाम शामिल है। भाजपा के तरफ से  राष्ट्रीय नेताओं के साथ-साथ क्षेत्रीयों नेताओं को भी इस लिस्ट में जगह मिली है।