ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

JDU ने बुलाई पार्टी नेताओं की अहम बैठक, लोकसभा चुनाव को लेकर सीएम नीतीश कर रहे मंथन

PATNA: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर NDA और I.N.D.I.A गठबंधन एक्टिव मोड में आ गए हैं। एक तरफ जहां आने वाले 16 सितंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर आ रहे हैं तो वही

JDU ने बुलाई पार्टी नेताओं की अहम बैठक, लोकसभा चुनाव को लेकर सीएम नीतीश कर रहे मंथन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर NDA और I.N.D.I.A गठबंधन एक्टिव मोड में आ गए हैं। एक तरफ जहां आने वाले 16 सितंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर आ रहे हैं तो वहीं आरजेडी और जेडीयू भी चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। आरजेडी के बाद अब जेडीयू ने भी लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक बुलाई है। सीएम आवास में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में यह बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में सीएम नीतीश पार्टी के नेताओं से लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन कर रहे हैं।


दरअसल, मुंबई में I.N.D.I.A गठबंधन की हुई तीसरी बैठक के बाद विपक्षी दल बीजेपी को घेरने की रणनीति बनाने में जुट गए हैं। डिप्टी सीएम तेजस्वी की अगुआई में एक तरफ जहां पिछले दो दिनों से आरजेडी की बैठक चल रही तो वहीं जेडीयू ने भी पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई है। सीएम आवास में चल रही बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के आलावा जेडीयू के सभी जिलाध्यक्ष और सभी प्रमंडल प्रभारी मौजूद हैं। हालांकि इस बैठक में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह शामिल नहीं हुए हैं।


बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेडीयू के सभी सांसदों और विधायकों से पहले ही मुलाकात कर चुके हैं और अब वे संगठन के निचले स्तर के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। सीएम आवास में दो दिनों तक चलने वाली इस बैठक में जिलाध्यक्ष से लेकर प्रखंड अध्यक्षों तक से सीएम नीतीश मिलेंगे और और उनके साथ बैठक कर फीडबैक लेंगे। आज बैठक के पहले दिन पार्टी के सभी जिलाध्यक्षों और प्रमंडल अध्यक्षों के साथ नीतीश बैठक कर रहे हैं।