ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

JDU MLA मेवालाल चौधरी के निधन पर RJD ने जताया शोक, सरकारी व्यवस्था की खुली पोल-मृत्युंजय तिवारी

PATNA: JDU विधायक और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मेवालाल चौधरी के निधन से पूरे सियासी गलियारे में शोक की लहर है। इस घटना पर आरजेडी ने शोक जताया है। आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय त

JDU MLA मेवालाल चौधरी के निधन पर RJD ने जताया शोक, सरकारी व्यवस्था की खुली पोल-मृत्युंजय तिवारी
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA: JDU विधायक और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मेवालाल चौधरी के निधन से पूरे सियासी गलियारे में शोक की लहर है। इस घटना पर आरजेडी ने शोक जताया है। आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने इस घटना को दु:खद बताया। उन्होंने कहा कि इस घटना ने सरकार की व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जब सत्ताधारी दल के विधायक का उचित इलाज सरकार नहीं करवा पाई और कोरोना से उनकी मौत हो गई। ऐसे में आम जनता तो भगवान के भरोसे है। 



आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने यह भी कहा कि बिहार की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है। जिस तरह से लोगों की जाने जा रही है उससे सरकारी व्यवस्था की पोल खुलती दिख रही है। सरकारी व्यवस्था इतना भी सक्षम नहीं है कि सत्ताधारी दल के जनप्रतिनिधियों को बचा सके। ऐसे में आम जनता का क्या होगा यह इस घटना से सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।   


आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने जेडीयू विधायक मेवालाल चौधरी के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

गौरतलब है कि जनता दल यूनाइटेड के विधायक और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मेवालाल चौधरी का निधन हो गया है। मेवालाल चौधरी कोरोना संक्रमित थे और पटना के पारस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 3 दिनों पहले तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पटना के पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था लेकिन उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा था। कोरोना से लड़ते हुए आज सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। पूर्व मंत्री व तारापुर विधानसभा के जदयू विधायक डॉ० मेवलाल चौधरी तीन दिन पहले कॉरोना पॉजिटिव हुए थे। सीने में सांस की शिकायत के बाद पटना पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराये गए थे। सोमवार की सुबह 3:30 बजे पारस हॉस्पिटल में  उनका निधन हो गया। निधन की खबर मिलने के बाद परिवार में शोक की लहर है।

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता