ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

JDU उम्मीदवार को वोट करने वाले LJP MLA ने चिराग को दिया जवाब, कहा- बिहार में नीतीश ही NDA का चेहरा

PATNA : बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष के चुनाव में जेडीयू के उम्मीदवार महेश्वर हजारी के पक्ष में वोट करने को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी ने अपने विधायक राज कुमार सिंह से जवाब मांगा.

JDU उम्मीदवार को वोट करने वाले LJP MLA ने चिराग को दिया जवाब, कहा- बिहार में नीतीश ही NDA का चेहरा
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष के चुनाव में जेडीयू के उम्मीदवार महेश्वर हजारी के पक्ष में वोट करने को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी ने अपने विधायक राज कुमार सिंह से जवाब मांगा. पार्टी के प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक की ओर से जारी पत्र में मटिहानी विधायक राज कुमार सिंह से पार्टी ने यह स्पष्टीकरण मांगा कि आख़िरकार क्यों उन्होंने जेडीयू के कैंडिडेट महेश्वर हजारी को वोट किया. 


अपनी पार्टी की ओर से जवाब तलब किये जाने के बाद मटिहानी से एलजेपी विधायक राज कुमार सिंह ने फर्स्ट बिहार झारखंड से बातचीत में कहा कि उन्होंने जेडीयू के नहीं बल्कि एनडीए के उम्मीदवार को वोट किया. लोजपा के एकलौते विधायक ने कहा कि जिस तरह विधानसभा अध्यक्ष के पद के लिए उन्होंने एनडीए उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा के पक्ष में वोट किया, ठीक उसी तरह उन्होंने बुधवार को एनडीए समर्थित जेडीयू के उम्मीदवार महेश्वर हजारी के पक्ष में अपना वोट डाला.


एलजेपी विधायक राज कुमार सिंह ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही एनडीए का चेहरा हैं. केंद्र में नरेंद्र मोदी एनडीए का चेहरा हैं. लोजपा भी एनडीए का हिस्सा है. लिहाजा उन्होंने जेडीयू के उम्मीदवार महेश्वर हजारी के पक्ष में अपना वोट डाला. 


विधानसभा उपाध्यक्ष के चुनाव में वोटिंग को लेकर पार्टी नेतृत्व से बातचीत नहीं करने को लेकर उन्होंने कहा कि हां ये सच है कि उन्होंने किसी से बात नहीं की. क्योंकि वह पहले एनडीए उम्मीदवार को वोट किये थे. इसलिए इसबार भी उन्होंने एनडीए के ही उम्मीदवार को वोट किया. उन्होंने ये भी कहा कि अगर चिराग पासवान नीतीश या जेडीयू का विरोध करते हैं तो इस विषय पर सवाल चिराग पासवान से ही पूछना चाहिए. विधायक राज कुमार सिंह ने कहा कि उन्होंने पार्टी लाइन के भीतर रहकर महेश्वर हजारी को वोट किया.


गौरतलब हो कि जदयू विधायक महेश्वर हजारी बिहार विधानसभा के नए उपाध्यक्ष चुने गए. बुधवार को हुए मतदान में महेश्वर हजारी के पक्ष में 124 वोट मिले. वहीं विपक्ष इस दौरान अनुपस्थित रहा. एलजेपी के एकलौते विधायक राज कुमार सिंह ने भी जेडीयू के उम्मीदवार को ही वोट किया. बता दें कि बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  की ओर से महेश्वर हजारी और महागठबंधन की ओर से राजद विधायक भूदेव चौधरी ने मंगलवार को नामांकन-पत्र दाखिल किया था.

टैग्स