ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

नेताओं पर कोरोना का अटैक जारी, अब विधायक ललन पासवान पॉजिटिव पाये गये

PATNA : बिहार में नेताओं पर कोरोना का अटैक जारी है. अब खबर आ रही है कि चेनारी से जेडीयू विधायक ललन सिंह कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है.

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार में नेताओं पर कोरोना का अटैक जारी है. अब खबर आ रही है कि चेनारी से जेडीयू विधायक ललन सिंह कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है. 

इस बारे में मिल रही खबर के मुताबिक विधायक ललन पासवान पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे. उन्होंने परसो अपना कोरोना टेस्ट कराया था. आज उसकी रिपोर्ट आयी है. रिपोर्ट में उन्हें पॉजिटिव पाया गया है. विधायक ललन पासवान ने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है. विधायक के करीबियों ने बताया कि उनकी हालत फिलहाल सामान्य है. 

बिहार में कोरोना का नेताओं पर अटैक लगातार जारी है. दो दर्जन से ज्यादा विधायक कोरोन पॉजिटिव पाये जा चुके हैं. दरअसल कोरोना के बीच बिहार में चुनाव की सरगर्मी जारी है. नेताओं के लिए क्षेत्र में जाना और समर्थकों से मिलना मजबूरी हो गयी है. लिहाजा वे भी कोरोना की चपेट में आते जा रहे हैं.

गौरतलब है कि आज ही जेडीयू के सांसद रामचंद्र प्रसाद सिंह कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. आर सी पी सिंह को एम्स में भर्ती कराया गया है. आर सी सिंह जेडीयू के चुनावी अभियान में जुटे थे. वे लगातार जेडीयू के लिए वर्चुअल रैली करने में लगे थे.

टैग्स