ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

JDU में फिर लौटे भगवान सिंह कुशवाहा, कहा.. मेरा दिल नीतीश के पास था, प्रदेश उपाध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी

PATNA : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा की घर वापसी हो गई है. पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी से चुनाव लड़ने वाले भगवान सिं

JDU में फिर लौटे भगवान सिंह कुशवाहा, कहा.. मेरा दिल नीतीश के पास था, प्रदेश उपाध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी
First Bihar
5 मिनट

PATNA : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा की घर वापसी हो गई है. पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी से चुनाव लड़ने वाले भगवान सिंह कुशवाहा एक बार फिर जनता दल यूनाइटेड में वापस लौट आये हैं. पार्टी के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया. इस दौरान संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह भी मौजूद थे.


जेडीयू में लौटने के बाद भगवान सिंह कुशवाहा को पार्टी ने प्रदेश कमिटी में जगह दी है. कुशवाहा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में आयोजित मिलन समारोह कार्यक्रम में भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि वे वैचारिक मतभेद के कारण विधानसभा चुनाव में अलग हो गए थे. लेकिन उनका दिल सीएम नीतीश कुमार के पास था. उन्होंने कहा कि वे हमेशा से सीएम नीतीश और ललन सिंह के साथ रहे हैं. भगवान सिंह कुशवाहा ने ये भी कहा कि "अगर मैंने कोई गलत बात कही हो तो उसके लिए माफ़ी चाहता हूँ."


इस कार्यक्रम में संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि "जदयू को नंबर 1 पार्टी बनाना है. इस संकल्प के साथ मैं बिहार में घूम रहा हूँ. पार्टी में जो कमी थी, उसे बारी बारी में पूरा किया जा रहा है. इसी कड़ी में भगवान सिंह कुशवाहा आज जदयू में शामिल हो रहे हैं."



कुशवाहा ने ये भी कहा कि "मेरे बारे में कहा गया कि मैं  ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से नाराज हूँ. लेकिन ये गलत है. मैं और ललन बाबू काफी लंबे समय से एक साथ रहे हैं. ललन बाबू मेरे पुराने साथी रहे हैं. विपक्ष की दाल गलने वाली नहीं है. जेडीयू से नाराजगी मैंने बहुत पहले बाहर फेंक दी है. ललन सिंह के साथ मेरा काफी मजबूत संबंध है. ललन सिंह से पार्टी को बहुत उम्मीदें हैं. श भर में अब जेडीयू का विस्तार होगा."


जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि "भगवान सिंह कुशवाहा एक बार फिर जदयू परिवार के सदस्य में शामिल हुए हैं. भगवान सिंह लंबे समय तक हम लोगो के साथी रहे हैं. घर में कभी-कभी नाराज हो कर चले जाते हैं." ललन सिंह ने भगवान सिंह कुशवाहा से अपील करते हुए कहा कि "अब रूसकर कहीं मत जाइएगा. अब यहीं जदयू में रहिएगा. नाराज नहीं  होइएगा."


ललन सिंह ने कहा कि "जब तक जदयू 1 नंम्बर पार्टी नहीं बनेगी, जब तक 2010 का मापदंड नहीं तय कर लेते तब तक खून पसीना लगा कर जदयू को नंम्बर 1 पार्टी बनाना है. पार्टी के कार्यकर्ता 2024-25 तक अपनी ऊर्जा इसी तहर बनाये रखें. कार्यकर्ताओं को उनके मान सम्मान और उचित हिस्सेदारी मिलेगी. नीतीश कुमार का नारा है कि समाज के हर तबके को साथ जोड़ना है. हम सभी जिलों के एक-एक साथियों को चिन्हित करेंगे और सभी को पटना बुलाकर विमर्श करेंगे. सभी पुराने साथियों की सलाह ली जाएगी.


ललन सिंह ने कहा कि "किसी की पसंद ना पसंद के कारण किसी को दरकिनार नहीं किया जाएगा. मैं अपने सारे अधिकारों को विकेन्द्रित करूंगा. पार्टी के नेतों को काम की पूरी आजादी होगी और उनके काम का विश्लेषण किया जाएगा. मैं और उपेंद्र कुशवाहा मिल कर वर्षो तक काम कर चुके हैं. कार्यकर्ता उत्साहित होंगे तो हिमालय पर्वत भी गिरा देंगे. हम एनडीए में हैं."


यूपी चुनाव को लेकर ललन सिंह ने कहा कि "यदि यूपी समेत अन्य राज्यों में हमें भागीदार बनाएंगे तो हम साथ मे लड़ेंगे. यदि हमें भागीदारी नहीं मिली तो हम अपने दम पर अन्य राज्यो में चुनाव लड़ेंगे. बिहार सरकार के द्वरा किये गए कामों को केंद्र अपना रहा है. ललन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों का बुकलेट छपवाया जा रहा है. बुकलेट में सरकार के द्वारा किये गए कार्यों का जिक्र होगा, जिसे जन-जन तक पहुंचाएंगे."